BJP ने विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के 6 बागियों पर खेला दांव, शिमला में NSUI ने किया घेराव रवि ठाकुर का घेराव, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Vijay, Updated: 27 Mar, 2024 12:14 AM

himachal top 10 news

प्रदेश में एक बार फिर से मौसम करवट बदलेगा और लोगों को ठंड का फिर से अहसास होगा। लोकसभा चुनाव में चारों सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने के बाद भाजपा ने 6 विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

शिमला (ब्यूरो): प्रदेश में एक बार फिर से मौसम करवट बदलेगा और लोगों को ठंड का फिर से अहसास होगा। लोकसभा चुनाव में चारों सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने के बाद भाजपा ने 6 विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर हिमाचल प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या व खरीद-फरोख्त की राजनीति करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के बागी विधायक रवि ठाकुर को एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं का गुस्सा झेलना पड़ा। भाजपा हाईकमान की ओर से उपचुनाव में कांग्रेस के बागी पूर्व विधायक रवि ठाकुर को टिकट की घोषणा होते ही लाहौल-स्पीति से पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री डाॅ. रामलाल मारकंडा ने अपने बगावती तेवर दिखाते हुए उपचुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की नाकामयाबी और तानाशाही रवैये से तंग आकर कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने का कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता व आम लोगों ने बड़ी संख्या में  ओकओवर पहुंचकर उन्हें बधाई दी। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में आईपीएल के 2 रोमांचक मैच खेले जाएंगे। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी ने एडैपआईडी से एक ऐसा डिवाइस विकसित किया है जिसकी मदद से साइबर ठगी पर ब्रेक लगेगी। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के काठा में ईएसआईसी अस्पताल के निकट मार्क एंटर प्राइजिज उद्योग में मंगलवार शाम को अचानक भीषण आग लग गई। चम्बा-खजियार मार्ग पर मियाड़ी गला के पास एक कार दुर्घटना में चालक की मौत हो गई।

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

हिमाचल में आज से फिर करवट लेगा मौसम, 6 दिन का यैलो अलर्ट जारी
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से मौसम करवट बदलेगा और लोगों को ठंड का फिर से अहसास होगा। पिछले 2 दिनों से धूप खिलने के कारण अधिकतम व न्यूनतम दोनों तापमान में इजाफा हुआ था लेकिन मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से लेकर पहली अप्रैल तक ओलावृष्टि सहित गरजना और बिजली गिरने के साथ वर्षा व बर्फबारी का यैलो अलर्ट जारी किया गया है।

विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने कांग्रेस के 6 बागियों को दिए टिकट
लोकसभा चुनाव में चारों सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने के बाद भाजपा ने 6 विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इसके तहत उन सभी 6 बागियों को टिकट दिए हैं जो भाजपा में शामिल हो गए हैं। इसमें सुधीर शर्मा को धर्मशाला, राजेंद्र राणा को सुजानपुर, इंद्रदत्त लखनपाल को बड़सर, रवि ठाकुर को लाहौल-स्पीति, देवेंद्र भुट्टो को कुटलैहड़ और चैतन्य शर्मा को गगरेट से टिकट दिया है। 

सीएम सुक्खू ने भाजपा पर लगाया हिमाचल में लोकतंत्र की हत्या व खरीद-फरोख्त का आरोप
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर हिमाचल प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या व खरीद-फरोख्त की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आया राम-गया राम की राजनीति करने वालों को जनता चुनाव में सबक सिखाएगी। सुखविंदर सिंह सुक्खू यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता लोकतंत्र में विश्वास रखती है, जो खरीद-फरोख्त से छुटकारा दिलवाएगी।

शिमला में कांग्रेस के बागी रवि ठाकुर का NSUI ने किया घेराव, माहौल गर्माया
कांग्रेस के बागी विधायक रवि ठाकुर को एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं का गुस्सा झेलना पड़ा। मंगलवार को रवि ठाकुर जब रिज मैदान पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद एनएसयूआई कार्यकर्ता उन्हें देख भड़क गए। इसी बीच कार्यकर्ताओं को अपनी ओर आता देख रवि ठाकुर तुरंत आशियाना रेस्तरां में जा घुसे लेकिन एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में रोष इतना था कि वे दौलत सिंह पार्क की तरफ दीवार फांद कर आशियाना के टैरेस में जा पहुंचे और जमकर रवि ठाकुर सहित अन्य कांग्रेस के बागी विधायकों के खिलाफ नारेबाजी की।

राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, कही ये बड़ी बात
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की नाकामयाबी और तानाशाही रवैये से तंग आकर कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने का कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सभी को हमेशा जलील करने का काम किया करते थे, इनसे भेदभाव की नीति अपनाई जाती थी, जिसका खमियाजा कांग्रेस को विधायक खोकर चुकाना पड़ा है। यह बात प्रैस वार्ता में संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने कही। 

भाजपा में बगावत, पूर्व मंत्री रामलाल मारकंडा ने किया उपचुनाव लड़ने का ऐलान
भाजपा हाईकमान की ओर से उपचुनाव में कांग्रेस के बागी पूर्व विधायक रवि ठाकुर को टिकट की घोषणा होते ही लाहौल-स्पीति से पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री डाॅ. रामलाल मारकंडा ने अपने बगावती तेवर दिखाते हुए उपचुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही पार्टी से इस्तीफा देंगे। रामलाल मारकंडा सुबह केलांग स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय पहुंचे।

CM सुक्खू को जन्मदिन की बधाई देने उमड़ा जनसैलाब, ओकओवर में वाद्ययत्रों की धुनों पर डाली नाटी
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता व आम लोग बड़ी संख्या में उन्हें बधाई देने ओकओवर पहुंचे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, मंत्रियों, विधायकों, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों सहित हजारों लोगों ने ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनकी दीर्घायु की कामना की।

धर्मशाला को मिले IPL के 2 मैच, 5 और 9 मई को होंगे मुकाबले
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में आईपीएल के 2 रोमांचक मैच खेले जाएंगे। सोमवार शाम को घोषित किए आईपीएल के फाइनल शैड्यूल में धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम के लिए 2 मैच दिए गए हैं। पंजाब किंग्स द्वारा बनाए गए होम ग्राऊंड के चलते धर्मशाला में पंजाब के चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के साथ 2 मैच होंगे। 

IIT मंडी के शोधकर्त्ताओं ने बनाया एडैपआईडी, साइबर ठगी पर ब्रेक लगाएगा डिवाइस
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी ने एडैपआईडी से एक ऐसा डिवाइस विकसित किया है जिसकी मदद से साइबर ठगी पर ब्रेक लगेगी। आईआईटी मंडी के सैंटर फॉर आर्टिफिशियल इंटैलीजैंस एंड रोबोटिक्स (सीएआईआर) के डाॅ. अमित शुक्ला और डीप एल्गोरिदम के जेपी मिश्रा ने इस टूल को विकसित किया है, जो एक क्रांतिकारी व्यवहार बायोमीट्रिक आधारित प्रमाणीकरण प्रणाली है। 

बद्दी के काठा में पंखे बनाने वाली कंपनी में आग से करोड़ों का नुक्सान, एक कामगार झुलसा
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के काठा में ईएसआईसी अस्पताल के निकट मार्क एंटर प्राइजिज उद्योग में मंगलवार शाम को अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते सैंकड़ों लोगों की भीड़ उद्योग परिसर के आसपास लग गई। इस घटना में उद्योग के अंदर रखा करोड़ाें का सामान जल गया है। वहीं एक कामगार भी आग की चपेट में आ गया, जिसे बद्दी के निजी अस्पताल ले जाया गया। 

चम्बा-खजियार मार्ग पर कार दुर्घटना में चालक की मौ.त, एक घायल
चम्बा-खजियार मार्ग पर मियाड़ी गला के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक की मौत हो गई जबकि एक कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका मेडिकल काॅलेज चम्बा में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!