CM सुक्खू को जन्मदिन की बधाई देने उमड़ा जनसैलाब, ओकओवर में वाद्ययत्रों की धुनों पर डाली नाटी

Edited By Vijay, Updated: 26 Mar, 2024 06:41 PM

huge crowds gather to wish cm sukhvinder singh on his birthday

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता व आम लोग बड़ी संख्या में उन्हें बधाई देने ओकओवर पहुंचे।

शिमला (ब्यूरो): मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता व आम लोग बड़ी संख्या में उन्हें बधाई देने ओकओवर पहुंचे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, मंत्रियों, विधायकों, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों सहित हजारों लोगों ने ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनकी दीर्घायु की कामना की। इस दौरान समर्थकों ने खूब नाटी डाली। वहीं मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यालय में भी समर्थकों ने खूब नाटी डाली। इसके अलावा छोटा शिमला पार्किंग में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की धुनों पर नाटी डाली। सभी कार्यकर्ता बैंड-बाजे के साथ झूमते हुए ओकओवर पहुंचे और मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाइयां दीं।
PunjabKesari

वर्ष 2027 तक प्रदेश को आत्मनिर्भर राज्य बनाने का लक्ष्य
इस मौके पर ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2027 तक हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर राज्य बनाने तथा वर्ष 2032 तक देश का सबसे समृद्धशाली राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है और वर्तमान राज्य सरकार इस दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं का सम्मान करती है, इसीलिए महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए प्रदान करने के लिए इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के दरवाजे बंद करने से प्रदेश के राजस्व में 2200 करोड़ रुपए बढ़ौतरी वित्त वर्ष में हुई, जिससे जनकल्याण के लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं।
PunjabKesari

एनएसयूआई ने लगाया रक्तदान शिविर
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिन पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की राज्य इकाई द्वारा शिमला के रिज मैदान पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में 60 यूनिट के लगभग रक्त एकत्रित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने विशेष रूप से शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने वाले छात्रों व युवाओं का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने इस प्रकार के सामाजिक कार्यों के आयोजन के लिए एनएसयूआई के छात्रों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष छतर ठाकुर ने कहा कि छात्रों व युवा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की भी कामना की। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल, विधायक हरीश जनारथा, विधायक सुरेश कुमार, कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के अध्यक्ष दीपक राठौर, नगर परिषद सोलन के पूर्व अध्यक्ष कुलराकेश पंत भी उपस्थित रहे।
PunjabKesari
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!