मां के साथ समय बिताने मनाली पहुंचीं अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल, माता हिडिम्बा से लिया आशीर्वाद

Edited By Vijay, Updated: 28 Apr, 2024 05:42 PM

international badminton player saina nehwal

अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल इन दिनों अपनी मां के साथ समय बिताने पर्यटन नगरी मनाली की खूबसूरत वादियों में पहुंचीं हैं। रविवार को साइना ने हिडिम्बा माता मंदिर में माथा टेककर सुख व समृद्धि का आशीर्वाद लिया तथा घटोत्कच मंदिर में भी माथा...

मनाली (सोनू): अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल इन दिनों अपनी मां के साथ समय बिताने पर्यटन नगरी मनाली की खूबसूरत वादियों में पहुंचीं हैं। रविवार को साइना ने हिडिम्बा माता मंदिर में माथा टेककर सुख व समृद्धि का आशीर्वाद लिया तथा घटोत्कच मंदिर में भी माथा टेका। साइना ने माता हिडिम्बा के पुजारी से माता हिडिम्बा का इतिहास भी जाना तथा कुछ एक पर्यटकों से भी बातचीत की। इससे पहले उन्होंने अपनी माता के साथ अटल टनल व पर्यटन स्थल सिस्सू को निहारा तथा बर्फ की वादियों में खूब मस्ती की। साइना ने सिस्सू के वैली ब्रिज पर भी मस्ती की तथा साहिसक खेलों का भी आनंद उठाया। सिस्सू के पर्यटन कारोबारी संगीता बोध व निर्मला बोध ने बताया कि साइना ने बर्फ से ढकी सिस्सू की वादियों में फोटोग्राफी की तथा अपने प्रशंसकों के साथ भी फोटो खिंचवाए। साइना ने लाहौल की शीत मरुस्थल घाटी सहित पर्यटन नगरी मनाली को स्विट्जरलैंड जैसा सुंदर बताया और यहां की सुंदरता बनाए रखने की बात कही।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!