भाजपा में बगावत, पूर्व मंत्री रामलाल मारकंडा ने किया उपचुनाव लड़ने का ऐलान

Edited By Vijay, Updated: 26 Mar, 2024 07:45 PM

former minister ramlal markanda announces to contest election

भाजपा हाईकमान की ओर से उपचुनाव में कांग्रेस के बागी पूर्व विधायक रवि ठाकुर को टिकट की घोषणा होते ही लाहौल-स्पीति से पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री डाॅ. रामलाल मारकंडा ने अपने बगावती तेवर दिखाते हुए उपचुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

मनाली (सोनू): भाजपा हाईकमान की ओर से उपचुनाव में कांग्रेस के बागी पूर्व विधायक रवि ठाकुर को टिकट की घोषणा होते ही लाहौल-स्पीति से पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री डाॅ. रामलाल मारकंडा ने अपने बगावती तेवर दिखाते हुए उपचुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही पार्टी से इस्तीफा देंगे। रामलाल मारकंडा सुबह केलांग स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यालय में कई कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर मंथन किया और आगामी रणनीति बनाई। उसके बाद पार्टी कार्यालय के बाहर जुटे सभी कार्यकर्ताओं के बीच उन्होंने ऐलान किया कि वह उपचुनाव लड़ेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह कांग्रेस से भी बतौर प्रत्याशी चुनावी रण में कूद सकते हैं।

हम किसी व्यक्ति विशेष का नहीं बल्कि पूरे लाहौल-स्पीति का भविष्य देखेंगे
रामलाल मारकंडा ने कहा कि हम किसी व्यक्ति विशेष का नहीं बल्कि पूरे लाहौल-स्पीति का भविष्य देखेंगे। हमें पूर क्षेत्र की चिंता है। उन्होंने कहा कि बुधवार को वे शिमला जा रहे हैं। वहां पर जनता के हित को लेकर निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीति में उन्होंने भाजपा को खून-पसीने से सींचा है लेकिन अफसोस यह है कि पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया। भाजपा ने रवि ठाकुर को टिकट देकर जिले के सभी भाजपा कार्याकर्ताओं के साथ धोखा किया है। वहीं रामलाल मारकंडा सहित करीब 250 पदाधिकारियों व कार्यकर्तााओं ने भी इस्तीफा देने की बात कही है। इनमें केलांग के भाजपा मंडल अध्यक्ष सूरज ठाकुर और उदयपुर भाजपा मंडल वीर सिंह अध्यक्ष भी शामिल हैं। उधर, स्पीति भाजपा मंडल ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र बोध भी चुपी साधे हुए हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!