चंडीगढ़ में कांग्रेस के 6 बागियों से मिले मंत्री विक्रमादित्य सिंह, CM सुक्खू ने बागियों को दी काले नाग की संज्ञा, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Vijay, Updated: 02 Mar, 2024 12:32 AM

himachal top 10 news

प्रदेश में ऑरैंज अलर्ट के बीच शुक्रवार को ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ जबकि राजधानी शिमला सहित कई हिस्सों में वर्षा हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई है। हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक संकट के बीच लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शुक्रवार को...

शिमला (ब्यूरो): प्रदेश में ऑरैंज अलर्ट के बीच शुक्रवार को ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ जबकि राजधानी शिमला सहित कई हिस्सों में वर्षा हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई है। हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक संकट के बीच लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शुक्रवार को कांग्रेस के 6 बागियों से चंडीगढ़ में मुलाकात की। सीएम सुखविंदर सिंह ने कहा कि भाजपा के साथ कांग्रेस के 6 काले नागों ने अपना ईमान बेचकर हमारी सरकार को गिराने का प्रयास किया। मंत्री विक्रमादित्य सिंह की कांग्रेस के 6 बागी विधायकों से मुलकात के बाद उठी राजनीतिक चर्चाओं को विराम देते हुए ने कहा कि उन्हें विक्रमादित्य सिंह की बागियों से मुलाकात की जानकारी है। वहीं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि विक्रमादित्य ने उनसे मुलाकात जरूर की है लेकिन इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस में वापसी को लेकर कोई बात नहीं हुई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भाजपा में जाने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। न ही वे किसी के संपर्क में हैं और न ही उनके जहन में ऐसा कुछ है तथा न ही इस तरह की कोई सोच है। विक्रमादित्य सिंह ने अपने फेसबुक प्रोफाइल से पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर और कांग्रेस हटा दिया है। इसकी जगह पर हिमाचल का सेवक लिखा है। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के मौजूदा सियासी हालात के लिए कांग्रेस पार्टी खुद जिम्मेदार है। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने धामी सर्कल के कानूनगो हरीश कुमार शर्मा को 37 हजार की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है।

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

लाहौल, किन्नौर व भरमौर में हिमपात, आज ओलावृष्टि के साथ आसमानी बिजली चमकने का रैड अलर्ट
प्रदेश में ऑरैंज अलर्ट के बीच शुक्रवार को ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ जबकि राजधानी शिमला सहित कई हिस्सों में वर्षा हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई है। प्रदेश के लाहौल-स्पीति व किन्नौर में ताजा बर्फबारी हुई है। चम्बा जिले के भरमौर, पांगी, सलूणी व चुराह की पहाड़ियों पर रुक-रुक कर बर्फबारी होती रही। रोहतांग, शिंकुला व बारालाचा सहित कुंजुंम दर्रे में डेढ़ से 2 फुट ताजा हिमपात हुआ है। 

सियासी घमासान के बीच कांग्रेस के 6 बागियों से चंडीगढ़ में मिले मंत्री विक्रमादित्य सिंह
हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक संकट के बीच लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शुक्रवार को कांग्रेस के 6 बागियों से चंडीगढ़ में मुलाकात की तथा इसके बाद वह दिल्ली रवाना हो गए। इस मुलाकात के बाद राज्य में फिर से सियासत गर्मा गई। विक्रमादित्य सिंह शनिवार को दिल्ली में सड़क, परिवहन व हाईवे मंत्रालय भारत सरकार के साथ बैठक में भाग लेंगे, जहां उनका केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करने का कार्यक्रम है लेकिन दिल्ली रवाना होने से पहले शुक्रवार को उन्होंने कांग्रेस के 6 बागियों से मुलाकात की। 

कांग्रेस के 6 काले नागों ने बेचा अपना ईमान, अब कैदी बनकर बैठे हैं : सुक्खू
भाजपा के साथ कांग्रेस के 6 काले नागों ने अपना ईमान बेचकर हमारी सरकार को गिराने का प्रयास किया। अब स्थिति यह हो गई है कि पार्टी से गद्दारी करने वाले यह 6 काले नाग कैदी की तरह कहीं छिपकर बैठे हुए हैं। उनके परिवार को भी उनकी खबर तक नहीं है। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कही। कसौली निर्वाचन क्षेत्र के धर्मपुर में जनसभा करते हुए उन्होंने कह कि पैसे के प्रलोभन में जो व्यक्ति अपना ईमान बेच सकता है, वह अपने विधानसभा क्षेत्र की क्या सेवा करेगा।

विक्रमादित्य सिंह की बागियों से मुलाकात पर सीएम सुक्खू का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा
प्रदेश में राजनीतिक संकट के बीच लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह की कांग्रेस के 6 बागी विधायकों से मुलकात के बाद उठी राजनीतिक चर्चाओं को विराम देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उन्हें विक्रमादित्य सिंह की बागियों से मुलाकात की जानकारी है। शिमला में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि उनकी सुबह 7 बजे विक्रमादित्य सिंह से बात हुई और दिन में भी उनसे बात हुई। 

विक्रमादित्य सिंह से मुलाकात पर बोले राजेंद्र राणा, कहा-कांग्रेस में वापसी की नहीं हुई बात
चंडीगढ़ के होटल में डेरा जमाए कांग्रेस के 6 बागी पूर्व विधायकों से लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह की मुलाकात को लेकर छिड़ी सियासी चर्चाओं के बीच पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि विक्रमादित्य ने उनसे मुलाकात जरूर की है लेकिन इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस में वापसी को लेकर कोई बात नहीं हुई है। मुख्यमंत्री द्वारा यह कहना कि कुछ विधायक कांग्रेस में वापस आना चाहते हैं, सरासर झूठ है। 

भाजपा से नहीं कोई संपर्क, न ही जहन में और न ही किसी तरह की सोच : प्रतिभा सिंह
हिमाचल में जारी सियासी घटनाक्रम के बीच कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि पार्टी में बहुत सी चीजें की जानी बाकी हैं। उन्होंने शुक्रवार को शिमला में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान भाजपा में जाने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। न ही वे किसी के संपर्क में हैं और न ही उनके जहन में ऐसा कुछ है तथा न ही इस तरह की कोई सोच है। 

विक्रमादित्य सिंह ने फेसबुक प्रोफाइल से हटाया पार्टी कांग्रेस का नाम, खरगे से मिलने दिल्ली पहुंचे
हिमाचल प्रदेश में जारी सियासी संकट और गहराता जा रहा है। सुक्खू सरकार से नाराज चल रहे विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस छोड़ सकते हैं। उन्होंने अपने फेसबुक प्रोफाइल से पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर और कांग्रेस हटा दिया है। इसकी जगह पर हिमाचल का सेवक लिखा है। विक्रमादित्य सिंह ने दिल्ली में डेरा डाले हैं। दिल्ली में उनका पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिलने का कार्यक्रम है। 

रामपुर के विधायक नंद लाल कैबिनेट रैंक के साथ 7वें राज्य वित्त आयोग के चेयरमैन नियुक्त
हिमाचल में सियासी उठापटक के बीच सुक्खू सरकार में ताजपोशी का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसकी शुरूआत होलीलॉज के करीबियों में शामिल रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नंद लाल से हुई है। इसके तहत सरकार ने उन्हें कैबिनेट रैंक के साथ ही 7वें राज्य वित्त आयोग का चेयरमैन नियुक्त किया है। इसके साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कुछ अन्य नेताओं की ताजपोशी भी सरकार में हो सकती है।

पंचकूला में 74 घंटे से कैदी बने बैठे हैं कांग्रेस के 6 बागी, पहले कैद से तो छूटें : सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस के 6 बागी सदस्य पंचकूला में 74 घंटे से कैदी बने बैठे हैं। ऐसे में वे पहले कैद से तो छूटें। उन्होंने कहा कि उनकी सिर्फ एक सदस्य से पहले बात हुई थी, जिसने खेद जताया था। उन्होंने कहा कि परिवार में मनमुटाव चलता रहता है। ऐसे में यदि किसी को पछतावा है तो माफी देने में कैसा हर्ज है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश विधानसभा में देर शाम पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे।

भाजपा ने कुछ नहीं किया, प्रदेश के मौजूदा सियासी हालात के लिए कांग्रेस खुद जिम्मेदार : जयराम
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के मौजूदा सियासी हालात के लिए कांग्रेस पार्टी खुद जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कुछ नहीं किया, सब कुछ कांग्रेस के भीतर घटित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को अनैतिक तरीके से बचाया जा रहा है। ऐसे में यदि सरकार भविष्य में रहेगी तो चलेगी नहीं। 

शिमला: धामी सर्कल का कानूनगो 37 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने धामी सर्कल के कानूनगो हरीश कुमार शर्मा को 37 हजार की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। ऐसे में अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा-7 के अंतर्गत विजिलैंस के शिमला स्थित थाने में केस दर्ज किया है। जांच में सामने आया है कि रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार कानूनगो 13 हजार रुपए की राशि शिकायतकर्त्ता से गूगल पे के माध्यम से पहले ही ले चुका था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!