धनबल के प्रभाव में बिक गए कांग्रेस के 6 विधायक, जनता के साथ किया विश्वासघात : सुक्खू

Edited By Vijay, Updated: 27 Apr, 2024 08:53 PM

cm sukhvinder singh

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के 6 विधायक धनबल के प्रभाव में बिक गए हैं। उन्होंने ऐसा करके जनता के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव में धनबल को जनबल से हराने का समय आ गया है।

शिमला (हैडली): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के 6 विधायक धनबल के प्रभाव में बिक गए हैं। उन्होंने ऐसा करके जनता के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव में धनबल को जनबल से हराने का समय आ गया है। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यहां जारी बयान में कहा कि वर्तमान सरकार सबको सम्मान-सबको समान अधिकार के विकास मंत्र से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के डेढ़ वर्ष का कार्यकाल प्रदेश हित के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास, युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने, बच्चों के बेहतर भविष्य, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा किसान एवं मजदूर वर्ग को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार काम कर रही है।

सीएम ने कहा कि सरकार ने लैंड सीलिंग एक्ट में संशोधन करके बेटियों को बेटे के बराबर दर्जा प्रदान किया है। इसी तरह आम आदमी की राजस्व से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने के लिए नियमों में बदलाव करके राजस्व लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मात्र डेढ़ साल में ही राज्य सरकार ने 10 में से 5 प्रमुख चुनावी गारंटियों को पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि जनता ने वर्तमान राज्य सरकार को 5 वर्ष के लिए चुना है, जिसे पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वर्ष 2027 तक हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने और वर्ष 2032 तक देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाने के प्रति कृतसंकल्प है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!