10वीं पास युवाओं के लिए मौका: सिक्योरिटी गार्ड के 50 पदों पर होगी बंपर भर्ती, मिलेगा इतना वेतन

Edited By Jyoti M, Updated: 07 Dec, 2025 10:58 AM

himachal there will be a massive recruitment drive for security guard positions

लुधियाणा के निकट स्थित टाटा स्टील के एक प्रतिष्ठान में सिक्योरिटी गार्ड के 50 पदों को भरने के लिए बद्दी की कंपनी टैरियर सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड 11 दिसंबर को सुबह साढे़ 10 बजे उप रोजगार कार्यालय बड़सर....

हमीरपुर। लुधियाणा के निकट स्थित टाटा स्टील के एक प्रतिष्ठान में सिक्योरिटी गार्ड के 50 पदों को भरने के लिए बद्दी की कंपनी टैरियर सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड 11 दिसंबर को सुबह साढे़ 10 बजे उप रोजगार कार्यालय बड़सर में और 12 दिसंबर को उप रोजगार कार्यालय सुजानपुर में साक्षात्कार लेगी।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 18 से 45 वर्ष तक के 10वीं पास पुरुष पात्र होंगे। इनकी लंबाई कम से कम 5 फुट 7 इंच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 18,236 रुपए मासिक वेतन मिलेगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!