सुर्खियां: सत्ती के फिर बिगड़े बोल, चिंतपूर्णी में टल्ली ड्राइवर ने घर में घुसा दी टाटा सूमो

Edited By Ekta, Updated: 24 Apr, 2019 05:26 PM

himachal express

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती के बोल एक बार फिर बिगड़ गए। मंडी में भाजपा की विजय संकल्प रैली में सत्ती ने एक बार फिर विवादित बयान दे डाला। सत्ती ने कहा कि जो भी भाजपा नेताओं की तरफ उंगली उठाएगा उसकी बाजू काट दी जाएगी। चिंतपूर्णी के पास धर्मशाला...

शिमला: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती के बोल एक बार फिर बिगड़ गए। मंडी में भाजपा की विजय संकल्प रैली में सत्ती ने एक बार फिर विवादित बयान दे डाला। सत्ती ने कहा कि जो भी भाजपा नेताओं की तरफ उंगली उठाएगा उसकी बाजू काट दी जाएगी। चिंतपूर्णी के पास धर्मशाला महंता में एक अनियंत्रित टाटा सूमो एक मकान की दीवार तोड़ते हुए सीधे बैडरूम में जा घुसी। जिससे हादसे में 2 लोग घायल हो गए। रोहड़ू-शिमला रोड पर एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर हिमाचल में घटित खबरों से हम आपको अवगत करवाते हैं।   

सत्ती के फिर बिगड़े बोल
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती के बोल एक बार फिर बिगड़ गए। मंडी में भाजपा की विजय संकल्प रैली में सत्ती ने एक बार फिर विवादित बयान दे डाला। सत्ती ने कहा कि जो भी भाजपा नेताओं की तरफ उंगली उठाएगा उसकी बाजू काट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वह जब भी पंजाबी में बोलते हैं तो विरोधियों के पेट में दर्द शुरू हो जाती है। सत्ती ने कहा कि पंजाबी में बातें ही वैसी होती हैं। उन्होंने आचार संहिता का जिक्र करते हुए कहा कि अगर आचार संहिता नहीं लगी होती तो उन्होंने आज इसी मंच से हिसाब-किताब पूरा कर देना था। 

इस छात्र ने बिना हाथों के लिख दी तकदीर
कहते हैं कि इरादे अगर बुलंद हो तो इंसान कोई भी मंजिल हासिल कर सकता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया कुल्लू के आनी के छात्र रजत ने। बता दें कि हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड के 12वीं क्लास के रिजल्ट में आनी के रजत ने 80.08 अंक हासिल किए हैं। रजत के दोनों हाथ नहीं हैं लेकिन फिर भी उसने मुंह से पेन पकड़कर परीक्षा दी। रजत के हौसले और प्रतिभा को देखकर आप दंग रह जाएंगे। 

मतदाता जागरूकता के लिए चुनाव आयोग गंभीर
लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने को लेकर चुनाव आयोग गंभीर है। सिरमौर जिला के दुर्गम क्षेत्र हरिपुरधार में जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेशों पर आयोजित इस मतदाता जागरूकता रैली में सैकड़ों की संख्या में स्कूली छात्रों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। स्कूली बच्चों ने करीब 2 किलोमीटर लंबी रैली निकालकर और लोगों को मतदान का महत्व बताया। 

शिमला में होगी Miss and Mrs Globe India प्रतियोगिता
हिमाचल प्रदेश में पहली बार मिस एंड मिसेज ग्लोब इंडिया प्रतियोगिता होने जा रही है, जिसमें प्रदेश की युवतियों और महिलाओं को अपनी पहचान बनाने का मौका मिलने वाला है। प्रतियोगिता का मकसद मानव तस्करी को रोकने के लिए समाज में जागरूकता पैदा करना है। एस.एम. इवैंट एंड प्रोडक्शन के बैनर तले ब्रह्मनाद कल्चर सोसायटी द्वारा आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता की हिमाचल प्रदेश स्टेट डायरैक्टर दिव्यांगना मेहता ने बताया कि देेेश के 29 राज्यों में इसी तरह की प्रतियोगिता हो रही है। 

दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, 2 लोगों की मौत
 रोहड़ू-शिमला रोड पर एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक पौड़ी ताल जगह पर ऑल्टो कार (HP 10A 9926) सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हांलाकि हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। 

नामांकन के दिन रामस्वरूप पर आयकर रिटर्न न भरने का आरोप
मंडी से बीजेपी प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा के नामांकन दाखिल करने वाले दिन कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने उनपर आयकर रिटर्न न भरने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पिछले चार सालों से रामस्वरूप शर्मा ने रिटर्न नहीं भरी है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पत्र लिखकर मामले को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की है। कांग्रेस ने सांसद द्वारा चार सालों में रिटर्न न भरे जाने को बहुत बड़ी लापरवाही बताया है। उन्होंने कहा कि रामस्वरूप ने ये रिटर्न अब तीन दिनों के भीतर भरी है। रिटर्न न भरने के पीछे जरूर कोई बड़ा गड़बड़झाला है क्योंकि रामस्वरूप टैक्स के दायरे में आते है लेकिन उन्होंने चार साल में टैक्स न देकर कानून की धज्जियां उड़ाई है।  

CM की मौजूदगी में मंडी सीट से रामस्वरूप शर्मा ने भरा नामांकन
मंडी से भाजपा के सांसद राम स्वरूप शर्मा बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी के पास अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। सीएम जयराम ठाकुर, कैबिनेट मंत्री गोबिंद सिंह ठाकुर और प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती सहित अन्य नेताओं संग राम स्वरूप शर्मा जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय पहुंचे। जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में सिर्फ पांच लोगों ने ही प्रवेश किया और औपचारिकताओं को पूरा करते हुए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद मीडिया कर्मियों से बात करते हुए सीएम जयराम ठाकुर ने राम स्वरूप शर्मा को अपनी शुभकामनाएं दी। 

चिंतपूर्णी में टल्ली ड्राइवर ने दीवार तोड़ Bedroom में घुसा दी टाटा सूमो
चिंतपूर्णी के पास धर्मशाला महंता में एक अनियंत्रित टाटा सूमो एक मकान की दीवार तोड़ते हुए सीधे बैडरूम में जा घुसी। जिससे हादसे में 2 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे के समय टाटा सूमो में सवार सुखदेव और पुष्पिंद्र सवार थे जोकि नशे में बताए जा रहे थे। मंगलवार देर रात हादसे के दौरान दोनों सूमो में सवार होकर अपने घर जा रहे थे कि घर से महज 50 मीटर दूरी पर चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सीधे मकान में जा घुसी। इस हादसे में हरिराम (75) और उसकी पत्नी केसरी देवी (70) घायल हुए हैं। पुलिस ने देर रात ही कार्रवाई शुरू कर दी थी। 

रामलाल ठाकुर ने EC व DC बिलासपुर के खिलाफ खोला मोर्चा
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी ठाकुर रामलाल ने बिलासपुर में निर्वाचन आयोग और जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधीश बिलासपुर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधीश बिलासपुर भाजपा के प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के एजैंट के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बिलासपुर में आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। अगर जल्द चुनाव अयोग ने उन्हें यहां से नहीं हटाया तो वह चुनाव प्रचार छोड़कर धरने पर बैठने को मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिलाधीश बिलासपुर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से संबंधित नादौन के रहने वाले हैं। 

बिलासपुर के घुमारवीं में वोट मांगने पहुंचे अनुराग ठाकुर 
बिलासपुर के दौरे के दौरान घुमारवीं में भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर वोट मांगने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सदर क्षेत्र में कई नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। अनुराग ठाकुर ने जहां अपने संबोधन के दौरान हिंदी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में लोगों को बताया। वहीं पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण पहाड़ी बोली में भी उसने लोगों को सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में अवगत करवाया। अनुराग ठाकुर का पहाड़ी बोली में बात करना लोगों को खूब भा रहा है। 

रामस्वरूप के पक्ष में उतरी BJP
मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद और प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा के रिटर्न न भरने के मामले पर भाजपा उनके बचाव में उतर आई है। भाजपा उपाध्यक्ष गणेश दत्त ने कहा कि आयकर रिटर्न रामस्वरूप का निजी मामला है और वह एक जिम्मेदार आदमी है। आयकर रिटर्न में अगर कोई तकनीकी कमी रही होगी तो विभाग उनको जुर्माना लगाएगा जिसे वे भरेंगे। इसमें कांग्रेस को चिंता करने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस पार्टी यदि चुनाव आयोग से शिकायत करना चाहे तो वह इसके लिए स्वतंत्र है। कांग्रेस पार्टी आज शिकायत व आरोप लगाने वाली पार्टी बनकर ही रह गई है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए वह इस तरह की आरोप लगा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!