सत्ती के फिर बिगड़े बोल, बोले- BJP नेताओं की तरफ उंगली उठाने वालों की काट डालेंगे बाजू(Video)

Edited By Ekta, Updated: 24 Apr, 2019 05:28 PM

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती के बोल एक बार फिर बिगड़ गए। मंडी में भाजपा की विजय संकल्प रैली में सत्ती ने एक बार फिर विवादित बयान दे डाला। सत्ती ने कहा कि जो भी भाजपा नेताओं की तरफ उंगली उठाएगा उसकी बाजू काट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वह जब भी...

मंडी (नीरज): भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती के बोल एक बार फिर बिगड़ गए। मंडी में भाजपा की विजय संकल्प रैली में सत्ती ने एक बार फिर विवादित बयान दे डाला। सत्ती ने कहा कि जो भी भाजपा नेताओं की तरफ उंगली उठाएगा उसकी बाजू काट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वह जब भी पंजाबी में बोलते हैं तो विरोधियों के पेट में दर्द शुरू हो जाती है। सत्ती ने कहा कि पंजाबी में बातें ही वैसी होती हैं। उन्होंने आचार संहिता का जिक्र करते हुए कहा कि अगर आचार संहिता नहीं लगी होती तो उन्होंने आज इसी मंच से हिसाब-किताब पूरा कर देना था। सत्ती ने कहा कि भाजपा नेताओं के खिलाफ जो भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल करेगा उसे इसी तरह से जबाव दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई उंगली उठाएगा तो उसका बाजू काट दिया जाएगा। 
PunjabKesari

सत्ती ने पूर्व मंत्री अनिल शर्मा और उनके पिता पंडित सुखराम को लेकर भी जमकर जुबानी हमले बोले। उन्होंने अनिल शर्मा को शरीफ बताते हुए उनकी तुलना गाय से कर डाली। सत्ती ने कहा कि अनिल शर्मा उस गाय की तरह हैं जिसे चाहे जहां मर्जी पकड़ लो और जहां मर्जी दूह लो। सत्ती ने अनिल शर्मा के उस बयान पर भी तंज कसा जिसमें अनिल शर्मा ने कहा कि था कि जयराम ठाकुर सीएम तो बन गए हैं लेकिन नेता नहीं बन पाए हैं। सत्ती ने कहा कि क्या नेता बनने के लिए बिस्तर से 7 करोड़ की राशि निकलना जरूरी है और क्या 80 वर्ष की उम्र में उल्टी-सीधी कैसेट निकलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि नेता बनने के लिए ईमानदारी और शराफत चाहिए जो जयराम ठाकुर में मौजूद है।

सत्ती ने सोनिया गांधी को दुर्गा और मनमोहन सिंह को शेर बताया। उन्होंने कहा कि जब दुर्गा शेर पर सवार हो जाती है तो शेर कुछ नहीं कर पाता और ऐसा ही देश ने 10 वर्षों तक देखा। सत्ती ने इस मौके पर मीडिया पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि वह कार्यकर्ताओं के बीच भावनाओं में आकर कुछ बोल देते हैं तो मीडिया उसे बढ़ा चढ़ा कर दिखा देता है। अपना संबोधन समाप्त करते हुए सत्ती ने कहा कि आज उन्होंने कुछ नहीं बोला, इसलिए कोई कुछ न छापे। सत्ती की इन बातों पर भाजपा नेताओं और पंडाल में बैठे कार्यकर्ताओं ने खूब ठहाके लगाए। सत्ती के संबोधन से ऐसा लग रहा था जैसे दो दिनों के प्रतिबंध के दौरान अपने अंदर जमी हुई घुटन को उन्होंने जमकर बाहर निकाल दिया।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!