मनाली-लेह मार्ग बहाल, पति ने पत्नी को दी बेरहम मौत, बदलने जा रहा मौसम, पढ़िए Himachal Express

Edited By Ekta, Updated: 10 Jun, 2019 06:06 PM

himachal express

आखिरकार 8 महीने बाद मनाली-लेह मार्ग बहाल हो गया। आम लोगों और सैलानियों के लिए इसे पूरी तरह से खोल दिया गया है। प्रदेश के हमीरपुर में हुए 5 साल की बच्ची से रेप मामले को लेकर एबीवीपी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एबीवीपी ने सरकार से रेप के...

शिमला: आखिरकार 8 महीने बाद मनाली-लेह मार्ग बहाल हो गया। आम लोगों और सैलानियों के लिए इसे पूरी तरह से खोल दिया गया है। प्रदेश के हमीरपुर में हुए 5 साल की बच्ची से रेप मामले को लेकर एबीवीपी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एबीवीपी ने सरकार से रेप के दोषी को शीघ्र गिरफ्तार कर फांसी की सजा देने की मांग की है। 11 जून से प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 11 और 12 जून को प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी जारी है। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर हिमाचल में घटित खबरों से हम आपको अवगत करवाते हैं।  

NH-21 पर दर्दनाक हादसा 
हिमाचल प्रदेश में एक सड़क हादसा हो गया है। जहां एक स्विफ्ट कार खड़े ट्रक से जा टकराई। जिस कारण 4 लोग घायल बताए जा रहे है। जिन्हें स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए मैडीकल कॉलेज नेरचौक पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसा देर रात मंडी जिला के बल्ह स्थान के अंतर्गत नेशनल हाईवे 21 पर डडोर में हुआ।

8 महीने बाद मनाली-लेह मार्ग बहाल होते ही दौड़े वाहन
आखिरकार 8 महीने बाद मनाली-लेह मार्ग बहाल हो गया। आम लोगों और सैलानियों के लिए इसे पूरी तरह से खोल दिया गया है। बी.आर.ओ. ने मनाली-लेह मार्ग को वाहनों के लिए खोल दिया है। देश-विदेश के सैलानी भी अब यहां पर सुहाने सफर का आनंद उठा सकेंगे। लेह मार्ग अक्तूबर महीने से बंद था। बी.आर.ओ. ने हालांकि मनाली-लेह मार्ग को डबललेन बनाने का कार्य 2008 में शुरू किया था लेकिन काम करने की समयावधि कम होने के कारण बी.आर.ओ. एक दशक में भी 476 किलोमीटर लंबे इस मार्ग को चकाचक नहीं कर पाया है। 

5 लोगों को जिंदगी लौटाने एकजुट हुए नेता और कलाकार 
5 जिंदगियों को बचाने के लिए अन्तराष्ट्रीय अल्ट्रा मैराथन धावक सुनील शर्मा द्वारा की गई चैरिटी रन के बाद नाहन में चैरिटी शो का आयोजन किया गया। ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित इस चैरिटी शो में हिमाचल के नामी कलाकारों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रस्तुति दी और चैरिटी जुटाई। कार्यक्रम में शिमला संसदीय क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद सुरेश कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। 

चंबा घूमने आए पर्यटकों की पलटी कार, एक ही परिवार के थे सभी सदस्य
चंबा-खजियार मार्ग पर एक ऑल्टो कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार भटालवा माता मंदिर के पास चंबा घूमने आए पर्यटकों की कार पलट गई। हादसे के समय कार खजियार से चंबा की तरफ जा रही थी, इसी दौरान मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 

हमीरपुर में बच्ची से रेप मामले को लेकर ABVP ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
प्रदेश के हमीरपुर में हुए 5 साल की बच्ची से रेप मामले को लेकर एबीवीपी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एबीवीपी ने सरकार से रेप के दोषी को शीघ्र गिरफ्तार कर फांसी की सजा देने की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने एसपी और सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की। एबीवीपी विश्व विद्यालय इकाई के कैंपस अध्यक्ष योगराज डोगरा ने कहा कि धरने के माध्यम से प्रदेश सरकार को चेताना चाहते है कि रेप मामले में संलिप्त दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। देवभूमि में इस प्रकार की घटनाएं प्रदेश को शर्मसार करने वाली है।  

11, 12 जून को फिर करवट लेगा मौसम, चेतावनी जारी
हिमाचल में पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। दरअसल पहाड़ों में बीते एक सप्ताह से तेज धूप पड़ने से तपिश बढ़ गई है। प्रदेश के ऊना में सबसे ज्यादा 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है जबकि शिमला में भी आज दिन का तापमान 30 के पार चला गया। 11 जून से प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 11 और 12 जून को प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी जारी है।  

राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस के जीतने की उम्मीद में कांग्रेसी
हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनावों के मद्देनजर चारों लोकसभा सीटों पर हुई करारी हार को लेकर युवा कांग्रेस ने बैठक का आयोजन किया। बैठक में कई अहम बिंदुओं और हार को लेकर चर्चा हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए और एकजुटता बनाए रखने के लिए विचार-विमर्श किया गया। साथ ही हिमाचल प्रदेश में होने वाले दो उप चुनावों को लेकर भी इस बैठक में रूपरेखा तैयार की गई।  

ठियोग में लगी भयंकर आग, देखते ही देखते कई गांव चपेट में
जानलेवा गर्मी में पूरा हिमाचल जंगलों की आग से सिसक-सिसक कर जल रहा है। शिमला के ठियोग से लगभग 50 किलोमीटर दूर घुंड पंचायत का जंगल रविवार शाम अचानक धू-धू कर जल उठा। देखते ही देखते इस आग ने कई गांव अपनी चपेट में ले लिए। जिसमें गांव शगार, टिक्कर, बढ़ोठ, नरेनटी की कई घासनी और सरकारी जंगल शामिल है। आग लगने से आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हर कोई आग को बुझाने के लिए दौड़ पड़ा लेकिन शाम के समय हवा के अधिक चलने से आग बड़ी तेजी से फैल गई। 

धारा-118 में न तो संशोधन किया न ही भविष्य में करने का कोई विचार: जयराम ठाकुर
राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश मुजारियत एवं भू-सुधार अधिनियम, 1972 की धारा-118 में न तो कोई संशोधन किया है और न ही इस तरह की कोई अधिसूचना जारी की है। इसके साथ ही सरकार का भविष्य में भी इस तरह के संशोधन करने का कोई विचार नहीं है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एक निजी चैनल को दिए साक्षात्कार में यह बात कही है। मुख्यमंत्री जयराम ने कहा कि कुछ लोगों के माध्यम से धारा-118 को लेकर गलत तरीके से सोशल मीडिया पर शोर डाला जा रहा है जो पूरी तरह से तथ्यहीन है। 

हैवान बना पति: पत्नी को बेरहमी से उतारा मौत के घाट
हिमाचल के चंबा में एक पति ने अपनी ही पत्नी को बेरहम मौत दे दी। उसने उसके सिर पर डंडे से वार कर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार किहार की ग्राम पंचायत डियर में दोनों के बीच सुबह किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा मारपीट तक पहुंच गया। जिसके बाद गुस्साए पति ने उसकी हत्या कर दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक महिला की पहचान भांतो देवी पत्नी सुभाष कुमार के रूप में हुई है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!