Edited By Vijay, Updated: 19 Jan, 2022 10:46 PM

हिमाचल में मौसम एक बार फिर से बिगड़ने वाला है और कड़ाके की ठंड का दौर जारी रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आगामी 24 जनवरी तक मौसम खराब रहने की संभावना है। विभाग ने 22 जनवरी के लिए बर्फ बारी-बारिश का यैलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान...
शिमला (राजेश): हिमाचल में मौसम एक बार फिर से बिगड़ने वाला है और कड़ाके की ठंड का दौर जारी रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आगामी 24 जनवरी तक मौसम खराब रहने की संभावना है। विभाग ने 22 जनवरी के लिए बर्फ बारी-बारिश का यैलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। बारिश-बर्फ बारी की वजह से प्रदेश में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी और लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। 22 जनवरी के अलर्ट से पहले प्रदेश में मौसम खराब होना शुरू हो गया है।
बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहे, जिस कारण लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा। वहीं इस दौरान अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के निदेशक डाॅ. सुरेंद्र पाल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से 21 से 24 तक प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। 20 जनवरी को मध्यम ऊंचाई व अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं, जबकि मैदानी भागों में मौसम साफ रहेगा। 21 से 24 जनवरी तक पूरे प्रदेश में बारिश व बर्फ बारी का दौर चल सकता है। इस दौरान मैदानी भागों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में हिमपात का अनुमान है। 22 जनवरी को मैदानों में गरज के साथ बारिश-ओलावृष्टि और पर्वतीय हिस्सों में भारी हिमपात का यैलो अलर्ट रहेगा।
केलांग व कल्पा में न्यूनतम तापमान माइनस में बरकरार
प्रदेश के के लांग व कल्पा में न्यूनतम तापमान पिछले कई दिनों से बरकरार है। लाहौल-स्पीति जिले के मुख्यालय केलांग में -8.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, वहीं किन्नौर के कल्पा में -1.6, शिमला 5.1, सुंदरनगर 3.7, भुंतर 4.5, धर्मशाला 5.6, ऊना 6.4, नाहन 5.9, पालमपुर 5, सोलन 3.2, मनाली 1.5, कांगड़ा 5.4, मंडी 6.5, बिलासपुर 7, हमीरपुर 6, चम्बा 4.2, डल्हौजी व कुफ री में 4.4 और जुब्बड़हट्टी में 5.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
12 दिन बाद भी नहीं खुलीं 129 सड़कें, बिजली आपूर्ति बहाल
प्रदेश मेंं अभी भी 129 से ज्यादा सड़कें बंद पड़ी हुई हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में अभी भी 129 सड़कें बंद हैं। इनमें चम्बा में 1, कुल्लू 6, लाहौल-स्पीति 5, मंडी 111, वहीं शिमला में 3 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा प्रदेश में बिजली का कोई भी ट्रांसफार्मर अभी तक बंद नहीं है। प्रदेश में सभी ट्रांसफार्मर बहाल कर दिए गए हैं। वहीं प्रदेश में 34 वाटर सप्लाई स्कीमें अभी भी बंद हैं। इनमें 24 लाहौल-स्पीति और 10 स्कीमें चम्बा जिले में बंद हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here