हमीरपुर वासियों के लिए जरूरी सूचना! 20 दिसंबर तक बंद रहेगी यह सड़क

Edited By Jyoti M, Updated: 22 Nov, 2025 09:33 AM

hamirpur this road will remain closed till 20th december

नादौन उपमंडल में पनयाली-कश्मीर सड़क के अपग्रेडेशन के कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 20 दिसंबर तक बंद कर दिया गया है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश अमरजीत सिंह ने बताया कि पनयाली-कश्मीर सड़क के अपग्रेडेशन कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा...

हमीरपुर। नादौन उपमंडल में पनयाली-कश्मीर सड़क के अपग्रेडेशन के कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 20 दिसंबर तक बंद कर दिया गया है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश अमरजीत सिंह ने बताया कि पनयाली-कश्मीर सड़क के अपग्रेडेशन कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही 20 दिसंबर तक बंद की गई है।

इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक पनयाली-समजल सड़क को वैकल्पिक रूट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्होंने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!