Hamirpur: 105.23 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में गिरफ्तार 2 युवकों ने किए अहम खुलासे

Edited By Kuldeep, Updated: 28 Nov, 2025 05:56 PM

hamirpur chitta arrested youth important revelations

सदर पुलिस प्रभारी इंस्पैक्टर कुलवंत सिंह के नेतृत्व में बुधवार देर रात हमीरपुर बस अड्डे से 105.23 चिट्टा बरामदगी मामले में गिरफ्तार 2 युवकों ने अहम खुलासे किए हैं।

हमीरपुर (अजय):  सदर पुलिस प्रभारी इंस्पैक्टर कुलवंत सिंह के नेतृत्व में बुधवार देर रात हमीरपुर बस अड्डे से 105.23 चिट्टा बरामदगी मामले में गिरफ्तार 2 युवकों ने अहम खुलासे किए हैं। आरोपियों ने खुलासा किया है कि उन्होंने होशियारपुर के एक सप्लायर से चिट्टे की खेप हासिल की थी, हालांकि इसकी एवज में पैसे का भुगतान नहीं कर सप्लायर से उधारी पर चिट्टा लिया था। मुख्य सप्लायर और युवकों के बीच चिट्टे के बिकने के उपरांत पैसों की अदायगी की बात तय हुई थी। ये दोनों युवक चिट्टा लाने बस में खुद होशियारपुर गए थे और उनसे बस टिकट भी बरामद हुए हैं। फिलहाल यह जानकारी सामने आई है कि इस मामले में गिरफ्तार और मुख्य आरोपी युवक रजत मेहरा निवासी वार्ड नंबर 2 जिला हमीरपुर पहले से ही होशियारपुर के मुख्य सप्लायर के संपर्क में था।

बड़ा सवाल
इस मामले में हमीरपुर बस अड्डे के नजदीकी एक निजी संस्थान में डी.फार्मा कर रहे युवक आयुष ठाकुर पुत्र संजय कुमार निवासी गांव छियोई, डाकघर पन्तेहड़ा, तह घुमारवीं जिला बिलासपुर की गिरफ्तारी ने बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह खड़ा होता है कि चिट्टे की यह बड़ी खेप संस्थान के अन्य स्टूडैंट्स को बेचने के उद्देश्य से तो नहीं लाई गई थी? क्योंकि इस स्टूडैंट का अन्य स्टूडैंट्स के संपर्क में होना लाजिमी है। निजी संस्थानों के बहुत से स्टूडैंट्स बाहरी जिलों और क्षेत्रों से ताल्लुक रखते हैं और पी.जी. में रहते हैं। उन पर कुछ ज्यादा पाबंदियां भी नहीं लगाई गई हैं।

खैर यह तो पुलिस जांच और पूछताछ में सामने आएगा, परन्तु इस मामले में गिरफ्तार स्टूडैंट की संलिप्तता ने काफी सवाल खडे़ कर दिए हैं। इसके बारे में एडीशनल एस.पी. राजेश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस द्वारा युवकों से हर पहलू पर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी इस मामले में ज्यादा जानकारी सांझा नहीं की जा सकती।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!