नाहन में गुरु नानक देव के 550वें प्रकाशोत्सव की धूम, ऐतिहासिक चौगान में आयोजित हुआ कीर्तन दरबार

Edited By Simpy Khanna, Updated: 14 Nov, 2019 02:20 PM

guru nanak dev s 550th prakashotsav in nahan

गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश उत्सव पर ऐतिहासिक शहर नाहन में कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही। चौगान मैदान में आयोजित कीर्तन दरबार में हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल मुख्य रूप से मौजूद रहे। विधानसभा...

नाहन (सतीश) : गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश उत्सव पर ऐतिहासिक शहर नाहन में कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही। चौगान मैदान में आयोजित कीर्तन दरबार में हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल मुख्य रूप से मौजूद रहे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि गुरु नानक देव महाराज ने सारी दुनिया में सुख शांति और समृद्धि का संदेश दिया है।
PunjabKesari

उन्होंने कहा कि विश्वकल्याण की बातों को लेकर के गुरु नानक देव जी ने सारी दुनिया में सबसे ज्यादा भ्रमण किया था। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने जात पात से ऊपर उठकर पूरी दुनिया को धर्म और जीवन का सच्चा ज्ञान दिया। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी द्वारा विभिन्न प्रकार के लंगर का भी आयोजन किया गया था जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। गुरु नानक देव के प्रकाश उत्सव के चलते नाहन में सिख समुदाय द्वारा अनेकों तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।
PunjabKesari
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!