नए साल के पहले महीने में 1000 करोड़ का कर्ज लेगी सरकार

Edited By Vijay, Updated: 21 Jan, 2021 09:42 PM

government will take loan of 1000 crores in first month of new year

करीब 1 माह के अंतराल के बाद सरकार नए साल में 1000 करोड़ रुपए का कर्ज लेगी। कर्ज की यह राशि 2 मदों में ली जाएगी। इसके तहत 10 साल की अवधि के लिए 500 करोड़ रुपए और 12 साल की अवधि के लिए 500 करोड़ रुपए का कर्ज लिया जाएगा।

शिमला (कुलदीप): करीब 1 माह के अंतराल के बाद सरकार नए साल में 1000 करोड़ रुपए का कर्ज लेगी। कर्ज की यह राशि 2 मदों में ली जाएगी। इसके तहत 10 साल की अवधि के लिए 500 करोड़ रुपए और 12 साल की अवधि के लिए 500 करोड़ रुपए का कर्ज लिया जाएगा। कर्ज लेने के लिए नीलामी प्रक्रिया से गुजरने के बाद आरबीआई के माध्यम से प्रदेश सरकार के खाते में 27 जनवरी को 1000 करोड़ रुपए की राशि जमा हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि कोरोना संकट के बीच प्रदेश की वित्तीय स्थिति और खराब हुई है, जिसके चलते मौजूदा वित्त वर्ष में अब तक सरकार 4400 करोड़ रुपए का कर्ज ले चुकी है तथा यह क्रम अभी भी जारी है। इसे देखते हुए सरकार खनन सहित अन्य क्षेत्रों में आय बढ़ाने के विकल्प तलाश रही है।

आबकारी एवं कराधान विभाग की तरफ से भी भांग की खेती को वैध करने संबंधी प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसमें भांग को औषधीय उपयोग के साथ इस पर आधारित उद्योग लगाने पर विचार किया जा रहा है। यदि यह प्रस्ताव सिरे चढ़ा तो इससे 500 करोड़ रुपए सालाना की आमदन होने की संभावना है। ऐसा नहीं है कि सरकार कर्ज को वापस नहीं लौटा रही है। वर्तमान सरकार की तरफ से अब तक करीब 5,152.11 करोड़ रुपए वापस भी लौटाए जा चुके हैं।

कैसे कर्ज लेकर आगे बढ़ रही सरकार

-दिसम्बर, 2007 में 19,977 करोड़ रुपए
-दिसम्बर, 2012 में 27,598 करोड़ रुपए
-दिसम्बर, 2017 में 46,385 करोड़ रुपए
-मार्च, 2020 तक 55,700 करोड़ रुपए
-अप्रैल, 2020 तक 56,820 करोड़ रुपए
-जुलाई, 2020 तक 57,620 करोड़ रुपए
-अक्तूबर, 2020 तक 59,120 करोड़ रुपए
-नवम्बर, 2020 तक 60,120 करोड़ रुपए
-दिसम्बर, 2020 तक 61,120 करोड़ रुपए
-जनवरी, 2021 तक 62,120 करोड़ रुपए

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!