बच्चों को दें बुजुर्गों के सम्मान एवं सेवा के संस्कार: एसडीएम

Edited By Jyoti M, Updated: 26 Feb, 2026 05:00 PM

give children the values  of respect and service to the elderly sdm

वरिष्ठ नागरिकों के साथ इंटर-जनरेशनल संबंधों को सुदृढ़ करने तथा इनसे संबंधित विभिन्न समस्याओं के बारे में सीधा संवाद करने के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने वीरवार को यहां जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय के सम्मेलन हॉल में एक संगोष्ठी आयोजित की,...

हमीरपुर। वरिष्ठ नागरिकों के साथ इंटर-जनरेशनल संबंधों को सुदृढ़ करने तथा इनसे संबंधित विभिन्न समस्याओं के बारे में सीधा संवाद करने के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने वीरवार को यहां जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय के सम्मेलन हॉल में एक संगोष्ठी आयोजित की, जिसमें शहर के वरिष्ठ नागरिकों, अधिकारियों-कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों ने भाग लिया। संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम संजीत सिंह ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान देने और उनकी सही देखभाल करने के संस्कार बचपन से ही दिए जाने चाहिए।

तभी हमारे परिवार और समाज में इंटर-जनरेशनल संबंध सुदृढ़ होंगे तथा वरिष्ठ नागरिक सुखी एवं सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे वरिष्ठ नागरिकों के पास जीवन का बहुत लंबा अनुभव होता है, जिससे परिवार की दूसरी और तीसरी पीढ़ी काफी कुछ सीख सकती है। इसलिए, बुजुर्गों के साथ प्रतिदिन कुछ न कुछ समय अवश्य बिताना चाहिए। संगोष्ठी में एएसपी राजेश कुमार ने वरिष्ठ नागरिकों को साईबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी।

इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा ने मुख्य अतिथि, अन्य अधिकारियों, वरिष्ठ नागरिकों तथा युवाओं का स्वागत किया तथा अंतर-पीढ़ीगत संबंधों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए विभाग की ओर से संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय अत्री ने बढ़ती उम्र में स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न शारीरिक समस्याओं तथा इनके निदान के बारे में बताया। अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी वरिष्ठ नागरिकों को महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। कई सेवानिवृत्त अधिकारियों, अन्य वरिष्ठ नागरिकों और आईटीआई के प्रशिक्षणार्थियों ने भी अपने विचार रखे। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!