Una: अमीर बनाने की लालसा में युवक ने ऐसे गंवाए 30 लाख रुपए

Edited By Kuldeep, Updated: 18 Aug, 2024 06:48 PM

gagret youth fraud

शेयर बाजार में निवेश कर दिनोंदिन अमीर बनाने के सब्जबाग दिखाकर जालसाज व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से उपमंडल गगरेट के मवा सिंधियां गांव के एक युवक को 30 लाख रुपए से भी अधिक राशि का चूना लगा गए।

गगरेट (बृज): शेयर बाजार में निवेश कर दिनोंदिन अमीर बनाने के सब्जबाग दिखाकर जालसाज व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से उपमंडल गगरेट के मवा सिंधियां गांव के एक युवक को 30 लाख रुपए से भी अधिक राशि का चूना लगा गए। इन जालसाजों का शिकार बनकर युवक ने आईपीओ खरीदने के लिए विभिन्न बैंकों से ऋण भी उठा लिया, लेकिन जब तक उसे इस जालसाजी का पता चला तब तक उसे लाखों रुपए की चपत लग चुकी थी। युवक की शिकायत पर अब गगरेट पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उपमंडल गगरेट के मवा सिंधियां गांव के पुनीत राणा को जालसाजों ने पहले उसे दो व्हाटसएप ग्रुप में एड कर लिया। इसके बाद उसे शेयर बाजार में निवेश करने के टिप्स देने लगे। इसी बीच उसे एक नैना नाम की युवती का फोन आया जिसने उसे बताया कि अगर वह उनकी कंपनी के माध्यम से निवेश करेगा तो उसे कंपनी 10 हजार रुपए का बोनस भी देगी और वह ज्यादा कमाई कर सकेगा।

युवती ने उसे बताया कि शेयर बाजार में निवेश करने के लिए अगर वह उनकी कंपनी के माध्यम से 50 हजार रुपए निवेश करता है तो कंपनी उसे 60 हजार रुपए के शेयर देगी। उसके झांसे में आकर युवक ने पहले 59 हजार रुपए निवेश कर दिए। जालसाजों ने बड़ी चतुराई के साथ उसे 2900 रुपए का प्रोफिट भी दर्शाया। युवक ने इस प्राेफिट को अपने खाते में ट्रांसफर करना चाहा तो वह पैसे आसानी से ट्रांसफर भी हो गए। इसके बाद अपनी तय रणनीति के अनुसार उस युवती ने युवक को एक आईपीओ में निवेश करने को कहा। युवक भी उसके झांसे में आकर विभिन्न बैंकों से ऋण लेकर 30 लाख रुपए से भी ज्यादा पैसे उस युवती द्वारा बताए गए अकाऊंट में ट्रांसफर कर बैठा। इसके बाद उसे बताया गया कि आईपीओ की खरीद से उसे अच्छा लाभ हुआ है।

जब उसने उसे पैसे लौटाने को कहा तो उसे बताया गया कि आईपीओ की खरीद पर उसे 15 प्रतिशत टैक्स भरना होगा। युवक फिर उसके झांसे में आया और उसने फिर से पैसे ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद दस प्रतिशत और टैक्स भरने को कहा गया। इसके बाद युवती ने उसे अपने व्हाट्सएप ग्रुप से रिमूव कर दिया। इसके बाद युवक को पता चला कि केरल का एक और युवक भी उसकी तरह ही जालसाजी का शिकार हुआ है। इसके बाद उसने इस धोखाधड़ी की शिकायत गगरेट पुलिस में की है। डीएसपी डा. वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!