केसीसी बैंक के पूर्व अध्यक्ष व कांग्रेस नेता जगदीश सिपहिया का निधन, सैंकड़ों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Edited By Vijay, Updated: 22 Apr, 2023 04:35 PM

former kcc bank chairman jagdish sipahiya passed away

कांग्रेस नेता व कांगड़ा सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष एवं सुलह विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे जगदीश सिपहिया निधन हो गया। जगदीश सिपहिया विगत कुछ दिन से अस्वस्थ थे तथा ब्रेन हैमरेज हाेने के पश्चात चड़ीगढ़ के निजी चिकित्सा संस्थान में भर्ती थे।

पालमपुर/थुरल (भृगु/जम्वाल): कांग्रेस नेता व कांगड़ा सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष एवं सुलह विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे जगदीश सिपहिया निधन हो गया। जगदीश सिपहिया विगत कुछ दिन से अस्वस्थ थे तथा ब्रेन हैमरेज हाेने के पश्चात चड़ीगढ़ के निजी चिकित्सा संस्थान में भर्ती थे। उन्होंने चंडीगढ़ में ही अंतिम सांस ली। शनिवार को उनके पैतृक गांव आलमपुर में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उन्हें बड़ी संख्या में लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

सेना से सेवानिवृत्त होने के पश्चात जगदीश सिपहिया ने राजनीति में कदम रखा था। जयसिंहपुर विधानसभा के गांव जगरूपनगर से संबंध रखने वाले जगदीश सिपहिया ने इन विधानसभा चुनाव में सुलह से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था परंतु वह भाजपा के विपिन सिंह परमार से हार गए थे। इससे पूर्व भी जगदीश सिपहिया वर्ष 2003 के विधानसभा चुनाव में थुरल विधानसभा से निर्दलीय मैदान में उतरे थे। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभ्रद्र सिंह के करीबी जगदीश सिपहिया को वर्ष 2012 में कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक का अध्यक्ष बनाया गया था। जगदीश सिपहिया ने कांग्रेस संगठन में भी विभिन्न पदों पर कार्य किया।

उनके अंतिम संस्कार में सुलह व जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा व कांग्रेस के साथ अन्य पार्टियों के नेता भी उपस्थित रहे। सुलह विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन संजय सिंह चौहान, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के रिसर्च डिपार्टमेंट के जिला कांगड़ा अध्यक्ष सीरिल चंद्र , ब्लॉक कांग्रेस महासचिव संदीप ठाकुर, निखिल मेहरा, लवली कटोच व बॉबी आदि ने भी जगदीश सिपहिया की अंतिम यात्रा में भाग लेकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। 

सुलह ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने बताया कि कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेता जगदीश सिपहिया के निधन के कारण सुलह ब्लॉक कांग्रेस ने अपने सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम आगामी एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिए हैं। वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार, जयसिंहपुर के विधायक यादविंदर गोमा व पूर्व विधायक रवि धीमान सहित कई कांग्रेस और भाजपा नेताओं ने जगदीश सिपहिया के निधन पर शोक जताया है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!