जंगल से खैर के पेड़ काटकर घर में छुपा रखी थी लकड़ी, वन विभाग की पकड़ में ऐसे आया मामला

Edited By Vijay, Updated: 26 Jun, 2024 03:06 PM

forest department team recovered wood of senegalia catechu from house

सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब के पल्होड़ी में वन विभाग की टीम ने एक व्यक्ति के घर छापेमारी कर खैर की लकड़ी बरामद की है।

पांवटा साहिब (संजय): सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब के पल्होड़ी में वन विभाग की टीम ने एक व्यक्ति के घर छापेमारी कर खैर की लकड़ी बरामद की है। वन विभाग की टीम ने लकड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है तथा इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग को सूचना मिली की पल्होड़ी गांव में एक व्यक्ति अवैध रूप से लकड़ी की तस्करी करता है तथा पास के जंगल में खैर के 4 पेड़ काटकर लकड़ी घर पर रखी हुई है। 

सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने पल्होड़ी में सितार के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान वन विभाग की टीम ने घर के अंदर से खैर की लकड़ी को बरामद किया है। वन विभाग ने लकड़ी को कब्जे में लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उधर, वन विभाग पांवटा साहिब के डीएफओ एश्वर्य राज ने बताया कि वन विभाग की टीम ने पल्होड़ी में एक व्यक्ति के घर छापेमारी कर खैर की लकड़ी बरामद की है। वन विभाग ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई गई है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!