Edited By Vijay, Updated: 04 Feb, 2023 07:29 PM

कोटखाई के टाहू पंचायत में शुक्रवार देर रात हुए भीषण अग्निकांड के चलते लकड़ी से निर्मित 4 मकान जलकर राख हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टाहू पंचायत के तहत लकड़ी से बने एक मकान आग लग गई जो देखते ही देखते साथ लगते 3 अन्य मकानों में फैल गई।
ठियोग/शिमला (मनीष/अम्बादत्त): कोटखाई के टाहू पंचायत में शुक्रवार देर रात हुए भीषण अग्निकांड के चलते लकड़ी से निर्मित 4 मकान जलकर राख हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टाहू पंचायत के तहत लकड़ी से बने एक मकान आग लग गई जो देखते ही देखते साथ लगते अन्य मकानों में फैल गई। हालांकि ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के भरसक प्रयास किए लेकिन आग इतनी भयानक थी कि घरों में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी तरह का जानी नुक्सान नहीं हुआ है। आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। तहसीलदार अरुण कुमार ने बताया कि इस घटना में 45 से 50 लाख के बीच नुक्सान का आकलन किया गया है। वहीं अग्निपीड़ित परिवार को प्रशासन की तरफ से 5-5 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की गई है और इसके अतिरिक्त 14 कंबल, 4 तिरपाल व बर्तन उपलब्ध करवाए गए हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here