शिमला में गांजा सहित पकड़ी गई महिला, पुड़िया बनाकर लोगों को करती थी सप्लाई

Edited By kirti, Updated: 07 Dec, 2019 11:03 AM

female smuggler

राजधानी के डाऊनडेल में पुलिस ने एक महिला को गांजा सहित धर-दबोचा है। वहीं महिला से पुलिस को नकदी भी बरामद हुई है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की पहचान डाऊनडेल की रहने वाली माया के तौर पर हुई है। पुलिस की टीम जब डाऊनडेल में बीती रात...

शिमला (ब्यूरो): राजधानी के डाऊनडेल में पुलिस ने एक महिला को गांजा सहित धर-दबोचा है। वहीं महिला से पुलिस को नकदी भी बरामद हुई है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की पहचान डाऊनडेल की रहने वाली माया के तौर पर हुई है। पुलिस की टीम जब डाऊनडेल में बीती रात को गश्त पर थी तो सामने से आ रही महिला पुलिस को देखकर घबरा गई। तभी पुलिस को शक हुआ कि इसके पास नशीले पदार्थ हो सकते हैं। महिला की पुलिस ने जब तलाशी ली तो उसके पास से 40 ग्राम गांजा बरामद हुआ वहीं 1850 रुपए की नकदी भी बरामद हुई।

पुलिस ने उसी समय महिला को हिरासत ले लिया और थाने पहुंचाया। बताया जा रहा है कि महिला मादक पदार्थों की तस्करी करती थी। आरोपी महिला गांजा की खेप मंगवाती थी और इसकी पुडिय़ा बनाकर बेचती थी। महिला यह गांजा कहां से लाई थी और आगे किसे सप्लाई करना था, इसको लेकर फिलहाल उसने अपना मुंह नहीं खोला है। पुलिस महिला से गंभीरता से पूछताछ कर रही है। पुलिस को शक है कि इसके पीछे कोई बड़ा तस्कर हो सकता है। पुलिस द्वारा की जा रही पूछताछ में बड़े तस्करों के खुलासे हो सकते हैं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!