नूरपुर में फार्मर मीट का आयोजन, किसानों को नई तकनीक से खेती करने की दी जानकारी

Edited By Vijay, Updated: 05 May, 2022 09:16 PM

farmer meet organized in nurpur

नूरपुर ब्लाॅक की पंचायत सुलयाली के पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में नूरपूर वैली फार्मर प्रोडूसर कम्पनी के सौजन्य से फार्मर मीट का आयोजन किया गया, जिसमें हिमाचल प्रदेश एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एमडी रिट. कैप्टन जीएम पठानिया (आइएएस) ने बतौर मुख्यातिथि...

नूरपुर (संजीव महाजन): नूरपुर ब्लाॅक की पंचायत सुलयाली के पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में नूरपूर वैली फार्मर प्रोडूसर कम्पनी के सौजन्य से फार्मर मीट का आयोजन किया गया, जिसमें हिमाचल प्रदेश एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एमडी रिट. कैप्टन जीएम पठानिया (आइएएस) ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जबकि गृहिणी स्वयं स्वरोजगार संघ महिला सोसायटी के सीईओ अशोक पठानिया ने विशेष तौर से भाग लिया। इस कार्यक्रम में गांव व आसपास के इलाकों के उन्नत किसान शामिल रहे। इस कार्यक्रम में किसानों से गेहूं, मक्की की खेती के साथ-साथ दूसरी चीजों दालें, फल, फूल सब्जियों की नई तकनीक से खेती करने व सरकार द्वारा जो किसान-बागवानों के लिए स्कीमें व सबसिडी दी जा रही है, उनके बारे में बताया गया। इस दौरान किसानों व बागवानों की समास्याओं को सुना तथा उनके समाधान के तरीके भी बताए गए। कार्यक्रम में किसानों, बागवानों को नूरपूर वैली फार्मर प्रोडूसर कम्पनी से जुड़ने का आग्रह किया तथा कम्पनी के साथ जुड़ने से क्या-क्या फायदा होगा, उसके बारे में बताया गया।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!