Kullu: आबकारी टीम की कार्रवाई, गाड़ी से 25 व स्टोर से शराब की 22 पेटियां पकड़ीं

Edited By Vijay, Updated: 15 Oct, 2025 05:25 PM

excise team action 25 and 22 boxes of liquor seized from the vehicle

गुप्त सूचना के आधार पर जिला कुल्लू आबकारी टीम द्वारा हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम 2011 के प्रावधानों के अंतर्गत बजौरा क्षेत्र में सड़क जांच अभियान चलाया गया।

कुल्लू : जिला कुल्लू आबकारी टीम ने बजौरा क्षेत्र में जांच के दौरान मंडी की ओर से आ रही एक गाड़ी को रोका, जिसमें देसी शराब की 25 पेटियां बरामद की गईं। वाहन चालक से उक्त शराब के लिए वैध आबकारी पास एवं आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, परंतु वह प्रस्तुत करने में असमर्थ रहा। इसके चलते शराब को मौके पर ही जब्त करते हुए हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम 2011 की धारा 39 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। इसी प्रकार पारला भुंतर क्षेत्र में एक चिकन शॉप से सटे स्टोर से देसी शराब की 22 पेटियां बरामद की गईं। बरामद शराब को मौके पर जब्त करते हुए मामला दर्ज किया गया।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!