हर महिला मंडल को 12 हजार की राशि और मिलेंगे टेंट, सर्व कल्याणकारी संस्था करेगी सम्मानित

Edited By prashant sharma, Updated: 25 Jun, 2021 05:05 PM

every mahila mandal will get 12 thousand more tents

सर्व कल्याणकारी संस्था की ओर से महिला मंडलों को अब 12 हजार की नगद राशि और एक टेंट दिया जाएगा। इससे पहले संस्था की ओर से 6 बार महिला मंडलों को सम्मानित किया जा चुका है। यह बात सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने कही। उन्होंने कहा कि महिलाओं के समान...

सुजानपुर : सर्व कल्याणकारी संस्था की ओर से महिला मंडलों को अब 12 हजार की नगद राशि और एक टेंट दिया जाएगा। इससे पहले संस्था की ओर से 6 बार महिला मंडलों को सम्मानित किया जा चुका है। यह बात सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने कही। उन्होंने कहा कि महिलाओं के समान में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। विधायक ने कहा कि आज के दौर में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है इनको नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं राजनीतिक क्षेत्र में भी इनका महत्वपूर्ण योगदान रहता है।  ब्लॉक महिला कांग्रेस की बैठक का भी आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन अटवाल ने की। इस मौके कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। 

रजनीश चैहान वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्लॉक महिला कांग्रेस कार्यकारिणी में रजनीश चैहान वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुमित्रा स्याल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कंचन देवी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पुष्पेंद्रा भटनागर, बीना देवी, लता देवी उपाध्यक्ष, सरोज कुमारी को उपाध्यक्ष, आरती देवी, सपना देवी, रक्षा देवी, सुमन देवी, मीरा देवी को महासचिव, अंजू देवी, रीना देवी, अनिता कुमारी, सीमा सरोज को सचिव, सपना देवी कोषाध्यक्ष के अलावा कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर रीता देवी, मोनिका देवी, पूर्व प्रधान सुमन, निशा देवी, सुदेश कुमारी, कांता देवी, पिंकी देवी, तृप्ता देवी, पवना देवी, सुनीता नाग, प्रवीण कुमारी, अंजना, रक्षा देवी, स्नेह लता, आशा कुमारी, पूजा देवी, सुलक्षणा देवी, नीलम कुमारी, मंजू राठौर, रूमा देवी, उर्मिला, पवना भड़वाल, भावना कुमारी, मोनू राणा, नीलम शर्मा, मीना कुमारी, नीलम कौंडल, अंजू देवी, निशा कुमारी, राजकुमारी, राज रानी, किरण कुमारी, मधुबाला, पिंकी देवी, मिलन कुमारी, गीता देवी व स्वीटी को लिया गया है। सुमन का कहना है कि विधायक राजेंद्र राणा हर क्षेत्र में एक समान विकास और हर वर्ग के उत्थान के लिए बेहद सराहनीय कार्य कर रहे हैं। सुजानपुर को विकसित करने के लिए बहुत से कदम उठाए गए। इस कोरोना काल में भी उन परिवारों की सहायता के लिए आगे हैं जो गरीब और असहाय हैं क्योंकि समाज सेवा के क्षेत्र में विधायक राणा का सहायता कार्य किसी भी दशा में किसी से छिपा नहीं है। इस मौके पर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष भी मौजूद रही।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!