Himachal: डॉ. राकेश कुमार, पद्मश्री महेश वर्मा और सुंदरनगर के सत्य प्रकाश शर्मा को मिलेगा प्रेरणास्रोत सम्मान

Edited By Rahul Singh, Updated: 13 Aug, 2024 11:28 AM

dr rakesh kumar will receive the inspirational award

पालमपुर के डॉ. राकेश कुमार, पद्मश्री महेश वर्मा और सुंदरनगर के सत्य प्रकाश शर्मा को स्वतंत्रता दिवस पर प्रेरणास्रोत सम्मान से नवाजा जाएगा। राज्य सरकार ने प्रेरणा स्रोत, सिविल सेवा, हिमाचल गौरव और विशेष सम्मान पुरस्कार के विजेताओं के नाम घोषित कर दिए...

हिमाचल। पालमपुर के डॉ. राकेश कुमार, पद्मश्री महेश वर्मा और सुंदरनगर के सत्य प्रकाश शर्मा को स्वतंत्रता दिवस पर प्रेरणास्रोत सम्मान से नवाजा जाएगा। राज्य सरकार ने प्रेरणा स्रोत, सिविल सेवा, हिमाचल गौरव और विशेष सम्मान पुरस्कार के विजेताओं के नाम घोषित कर दिए हैं। बता दें कि कांगड़ा के देहरा में स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू विजेताओं को सम्मानित करेंगे।

सत्य ने अनाथ बच्चों को दिया आश्रय

डैहर स्थित दिव्या मानव ज्योति सेवा ट्रस्ट के संस्थापक सत्य प्रकाश शर्मा को हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रतिष्ठित प्रेरणा स्रोत सम्मान-2024 मिलेगा। उनको सम्मान के लिए चयनित होने पर क्षेत्र में और दिव्या मानव ज्योति सेवा ट्रस्ट में खुशी की लहर है। 14 अप्रैल 1983 सत्यप्रकाश शर्मा ने डैहर में दिव्या मानव ज्योति सेवा अनाथालय की विधिवत शुरुआत की थी। आज यह अनाथालय एक ट्रस्ट का रूप ले चुका है। व्यवस्था के लिहाज में पूरे प्रदेश में यह अनाथालय बेहतरीन माना गया है। यहां की व्यवस्था को देखते वाले हर आगंतुक ने इसे एक आदर्श मॉडल की संज्ञा दी है, इसे सेवाभाव और समर्पण का दूसरा नाम बताया है। इस अनाथालय में करीब 150 बच्चे रह रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!