Kangra: धौलाधार सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट काे ईं. ओम प्रकाश खरवाल को बनाया अध्यक्ष

Edited By Vijay, Updated: 13 Jan, 2026 06:41 PM

dhauladhar seva charitable trust

धौलाधार सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की एक आवश्यक बैठक मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मंगलवार को जल शक्ति विभाग के रैस्ट हाऊस पालमपुर में संपन्न हुई।

पालमपुर (गाैरव): धौलाधार सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की एक आवश्यक बैठक मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मंगलवार को जल शक्ति विभाग के रैस्ट हाऊस पालमपुर में संपन्न हुई। बैठक में ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी को सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया तथा वार्षिक गतिविधियों से संबंधित कैलेंडर का विमोचन किया गया। बैठक के दौरान ट्रस्ट की नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए ठाकुर रविन्द्र सिंह रवि को मुख्य संरक्षक की भूमिका सौंपी गई।

ईं. ओम प्रकाश खरवाल को अध्यक्ष, राज कुमार चौधरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा जगदीश राणा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। संगठनात्मक दायित्वों में डॉ. संदीप मिश्रा को महासचिव, राजीव शर्मा एवं सुधीर भाटिया को संयुक्त सचिव, सुरेश राणा को वित्त सचिव तथा संजय महाजन और वाईआर बख्शी को प्रैस सचिव बनाया गया। बैठक में ट्रस्ट के वार्षिक कैलेंडर का लोकार्पण कर सदस्यों को सौंपा गया। बैठक के उपरांत मकर संक्रांति पर्व की परंपरा के अनुसार खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!