Kangra: धर्मगुरु दलाईलामा गोल्ड मर्करी अवार्ड से होंगे सम्मानित

Edited By Kuldeep, Updated: 15 Mar, 2025 07:46 PM

dharamshala religious leader dalai lama award honoured

धर्मगुरु दलाईलामा को 2025 के प्रतिष्ठित गोल्ड मर्करी अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें अहिंसा, करुणा और पर्यावरण संरक्षण में योगदान के लिए दिया जाएगा।

धर्मशाला (ब्यूरो): धर्मगुरु दलाईलामा को 2025 के प्रतिष्ठित गोल्ड मर्करी अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें अहिंसा, करुणा और पर्यावरण संरक्षण में योगदान के लिए दिया जाएगा। समारोह का आयोजन 31 मार्च को उनके निवास स्थान धर्मशाला में होगा। गोल्ड मर्करी इंटरनैशनल ने इस सम्मान को ऐतिहासिक बताया है। संगठन के अनुसार दलाईलामा की शिक्षाएं वैश्विक अनिश्चितता के इस दौर में लोगों को प्रेरित कर रही हैं। उन्होंने महात्मा गांधी के मार्ग पर चलते हुए तिब्बती लोगों के अधिकारों की रक्षा की है। 89 वर्षीय दलाईलामा ने इस सम्मान पर खुशी जताई है।

संगठन के अध्यक्ष निकोलस डी. सैंटिस ने कहा कि दलाईलामा ने अपनी प्रतिबद्धता से वैश्विक चेतना को बदला है। उनके 90वें जन्मदिन पर यह सम्मान उनकी असाधारण उपलब्धियों को पहचानता है। 1961 में स्थापित गोल्ड मर्करी अवार्ड वैश्विक शासन और मानवीय प्रयासों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। इससे पहले रोनाल्ड रीगन, गेराल्ड फोर्ड, अनवर सादात जैसे विश्व नेताओं और यूनिसेफ, रैडक्रॉस जैसे सम्मान मिल चुके हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!