Kangra: राजस्थान गई साइबर टीम ने ऑनलाइन ठगी करने वाले 12 शातिरों को धरा, 12 लाख रुपए रिकवर

Edited By Kuldeep, Updated: 05 Nov, 2025 09:44 PM

dharamshala rajasthan online fraud cunning arrested

साइबर थाना नोर्थ रेंज के समक्ष पेश आए ऑनलाइन ठगी के मामलों में शातिरों की तलाश में गई टीम द्वारा अब तक करीब 12 शातिरों पर शिकंजा कसा गया है, जबकि इन सारे मामलों में की गई 1 करोड़ रुपए की राशि के तहत धरे गए शातिरों से मौके पर करीब 12 लाख रुपए रिकवर...

धर्मशाला (विवेक): साइबर थाना नोर्थ रेंज के समक्ष पेश आए ऑनलाइन ठगी के मामलों में शातिरों की तलाश में गई टीम द्वारा अब तक करीब 12 शातिरों पर शिकंजा कसा गया है, जबकि इन सारे मामलों में की गई 1 करोड़ रुपए की राशि के तहत धरे गए शातिरों से मौके पर करीब 12 लाख रुपए रिकवर किए गए हैं। साइबर थाना नोर्थ रेंज धर्मशाला के एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि टीमों द्वारा इन ऑनलाइन शातिरों को राजस्थान के सवाई माधोपुर, जोधपुर व जयरपुर से गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से 2 आरोपी ज्यूडीशियल रिमांड पर चल रहे हैं। यह सारी गिरफ्तारियां ट्रैलीग्राफ फ्रॉड, डिजिटल अरैस्ट व ऑनलाइन टास्क के मामलों में हुई हैं।

उन्होंने बताया कि इन मामले के म्यूल अकाऊंट एजैंट विदेशों के साइबर फ्राॅड में माहिरों के साथ लिंक होते हैं। इन सारे मामलों में आरोपियों के साथ पूछताछ कर इनसे ठगी के मामलों की जड़ तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। धीमान ने बताया कि साइबर ठगी के शातिरों की तलाश को राजस्थान गई टीम का सर्च अभियान अभी भी जारी है और उम्मीद है कि टीम द्वारा अभी और शातिरों पर शिकंजा कसा जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!