Kangra: पुलिस व सेना के संयुक्त अभियान से गुमशुदा सैनिक सुरक्षित बरामद

Edited By Kuldeep, Updated: 03 Jan, 2026 10:26 PM

dharamshala missing soldier recovered

जिला कांगड़ा के अंतर्गत पुलिस थाना धर्मशाला की पुलिस चौकी योल के क्षेत्र में पुलिस और भारतीय सेना के संयुक्त प्रयास से गुमशुदा सैनिक को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है।

धर्मशाला (ब्यूरो): जिला कांगड़ा के अंतर्गत पुलिस थाना धर्मशाला की पुलिस चौकी योल के क्षेत्र में पुलिस और भारतीय सेना के संयुक्त प्रयास से गुमशुदा सैनिक को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को 105 इंजीनियर रैजीमैंट, योल कैंट में तैनात सैनिक सिपाही निलेश यादव की गुमशुदगी की सूचना पुलिस चौकी योल को मिली। सूचना मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और सैन्य अधिकारियों के साथ संपर्क स्थापित किया। पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने गुमशुदा सैनिक के मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान ठानपुरी से आगे राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक पुल के समीप सैनिक की मोटरसाइकिल खड़ी अवस्था में बरामद हुई।

इसके बाद आसपास के क्षेत्र में सघन खोजबीन की गई। लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप गुमशुदा सैनिक सिपाही निलेश यादव को उसी पुल के नीचे पगडंडी मार्ग पर खड्ड के पास आम के पेड़ के नीचे सुरक्षित अवस्था में खोज लिया गया। बरामदगी के बाद सैनिक को पुलिस चौकी योल लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के उपरांत फर्द सुपुर्दगी के माध्यम से संबंधित सैन्य अधिकारियों के हवाले कर दिया गया। पुलिस प्रशासन ने बताया कि पुलिस और भारतीय सेना के बीच बेहतर समन्वय, तत्परता और संयुक्त प्रयासों के चलते समय रहते सैनिक की सुरक्षित बरामदगी संभव हो सकी। इसकी पुष्टि एस.पी. कांगड़ा अशोक रत्न ने की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!