पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार समेत भाजपा नेताओं ने भ्रष्टाचार पर लपेटी कांग्रेस

Edited By Kuldeep, Updated: 22 Apr, 2019 06:19 PM

dharamsala shanta kumar chief minister congress chintakashi

देश व प्रदेश में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर चल रही है इसलिए पूर्व सांसद सुरेश चंदेल के कांग्रेस में शामिल होने से कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा।

धर्मशाला, (जिनेश): देश व प्रदेश में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर चल रही है इसलिए पूर्व सांसद सुरेश चंदेल के कांग्रेस में शामिल होने से कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। यह बात सी.एम. जयराम ठाकुर ने सोमवार को शाहपुर मैदान में आयोजित कार्यकत्र्ताओं के सम्मेलन के बाद पत्रकारों से अनौचारिक वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान राजनीतिज्ञों का पार्टी में आना जाना लगा रहता है और पार्टी छोडऩे के उनके अपने कारण रहे होंगे।

PunjabKesari

चंदेल उनके पुराने मित्र : सी.एम. ठाकुर

सी.एम. ठाकुर यह भी कह गए कि चूंकि चंदेल उनके पुराने मित्र रहे हैं तो पार्टी स्तर पर रोकने के लिए सभी प्रयास किए गए थे। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद शांता कुमार ने कहा कि पार्टी छोड़कर कोई भी नेता जाता है तो उन्हें गहरा दुख होता है। इसके साथ ही सुखराम को लपेटते हुए शांता ने कहा कि उन्हें व्यक्तिगत तौर पर सुखराम की दल-बदल नीति से भी अघात पहुंचा है। इसके चलते प्रदेश में दल-बदल का चलन जोरों पर चल रहा है। इससे पहले शाहपुर भाजपा मंडल के कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि देश को मजबूत सरकार नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली भाजपा पार्टी ही दे सकती है।

अनेकों विकासात्मक योजनाएं देकर देशवासियों को लाभान्वित किया

उन्होंने कहा कि गरीबों की पीड़ा को नरेंद्र मोदी ने समझा है और अपने कार्यकाल में जनधन खाता योजना, आयुष्मान भारत, स्मार्ट सिटी परियोजना समेत अनेकों विकासात्मक योजनाएं देकर देशवासियों को लाभान्वित किया है। वहीं कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए सी.एम. ने कहा कि उन्हें तो प्रत्याशी चयन करने के लिए 3 चरणों में सूची जारी करनी पड़ी थी जबकि भाजपा के प्रत्याशी 15 मिनट में तय हो गए थे। कांग्रेस की चुटकी लेते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि जैसे ही भाजपा के चारों कैंडिडेट की घोषणा हुई तो कांग्रेस ने अपने पहले पैनल के सभी नाम वापस मंगवा लिए थे। इस दौरान पूर्व भाजपा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी किशन कपूर, शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी, भटियात विस विधायक विक्रम जरयाल, भाजयुमो अध्यक्ष विशाल चौहान समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी : शांता कुमार

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता शांता कुमार ने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही भ्रष्टाचार की जननी रही है और उनके कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार से देश की इमेज खराब हो गई थी। जब नरेंद्र मोदी की सरकार आई तो सबसे पहले जनधन खाता खुलवाकर पात्रों के खाते में योजनाओं के पैसे डलवाने शुरू किए। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सरकारें होती थी तो केंद्र से 1 रूपया पात्रों तक पहुंचने तक 15 पैसे बन जाता था और आज पूरे पैसे पात्रों के खाते में आते हैं। शांता कुमार ने उनके द्वारा चलाई गई अंत्योदय योजना समेत पानी वाले मुख्यमंत्री की बात कह कर भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अब वे चुनाव लड़वाने का आनंद ले रहे हंै तो वे किशन कपूर को पिछली जीत के रिकार्ड को तोड़कर उनकी खुशी को कम न होने दें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!