Kangra: दलाईलामा ने अंतर्राष्ट्रीय तिब्बत समर्थन समूहों के प्रतिनिधियों को दिए विशेष दर्शन

Edited By Kuldeep, Updated: 09 Mar, 2026 06:59 PM

dharamsala dalai lama tibet support group

तिब्बती धर्मगुरु 14वें दलाईलामा ने सोमवार को धर्मशाला स्थित अपने निवास पर 3 दिवसीय विशेष अंतर्राष्ट्रीय तिब्बत समर्थन समूह की बैठक में भाग लेने आए प्रतिनिधियों को विशेष दर्शन प्रदान किए।

धर्मशाला (नितिन): तिब्बती धर्मगुरु 14वें दलाईलामा ने सोमवार को धर्मशाला स्थित अपने निवास पर 3 दिवसीय विशेष अंतर्राष्ट्रीय तिब्बत समर्थन समूह की बैठक में भाग लेने आए प्रतिनिधियों को विशेष दर्शन प्रदान किए। इस दौरान विभिन्न देशों से आए तिब्बत समर्थकों और प्रतिनिधियों ने उनसे मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर केंद्रीय तिब्बती प्रशासन की कालोन (मंत्री) नोर्जिन डोलमा, सचिव कर्मा चोयिंग व अन्य भी मौजूद रहे। बैठक में दुनिया के कई देशों से आए तिब्बत समर्थन समूहों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रतिनिधियों ने इस अवसर पर तिब्बत के मुद्दे को वैश्विक स्तर पर और अधिक प्रभावी ढंग से उठाने, लोकतांत्रिक देशों में जागरूकता बढ़ाने तथा भविष्य की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!