ऊना सदर हल्के के हर गांव में किया जा रहा विकास: सतपाल सत्ती

Edited By prashant sharma, Updated: 19 Jul, 2021 03:04 PM

development is being done in every village of una sadar halke satpal satti

वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने ऊना दौरे के दौरान गांव चड़तगढ़ में सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। वहीं सत्ती ने मानव कल्याण समिति द्वारा आयोजित किये गए पौधरोपण कार्यक्रम में शिरकत कर पौधे रोपे।

ऊना (अमित शर्मा) : वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने ऊना दौरे के दौरान गांव चड़तगढ़ में सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। वहीं सत्ती ने मानव कल्याण समिति द्वारा आयोजित किये गए पौधरोपण कार्यक्रम में शिरकत कर पौधे रोपे। सत्ती ने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार ऊना विधानसभा हल्के के विकास में कोई कमी नहीं रख रही है। उन्होंने लोगों से पर्यावरण को बचाने के लिए पौधे लगाने का आहवान भी किया। 

छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने ग्राम पंचायत चड़तगढ़ में सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर सत्ती ने जनसभाओं को भी संबोधित किया। इस दौरान सत्ती ने मानव कल्याण समिति द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पौधे भी लगाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के सामाजिक आयोजनों के लिए उपयुक्त स्थान नहीं मिल पाता। यहां इस सामुदायिक भवन निर्मित होने से स्थानीय लोग अपने सामाजिक समारोहों का आयोजन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण स्तर पर आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है।

ऊना विधानसभा क्षेत्र के गांव में गलियों, सड़कों, स्कूलों, पंचायत भवनों, नालियों, पुलियों को एक व्यवस्थित ढंग से नया रूप दिया जा रहा है। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि ऊना विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले प्रत्येक गांव का समान रूप से विकास किया जा रहा है। वहीं सत्ती ने लोगों की मांग पर महर्षि वाल्मिकी मंदिर के रास्ते के निर्माण के स्थानीय पंचायत प्रधान को शीघ्र व्यय आंकलन तैयार करने के लिए कहा तथा पांच लाख रूपये की राशि मौके पर ही स्वीकृत की। सत्ती ने लोगों से पेड़ पौधो का संरक्षण करने की भी अपील की तथा इस सावन के महीने में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का आह्वान किया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!