Edited By Jyoti M, Updated: 17 Mar, 2025 04:07 PM

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आईजीएमसी का दौरा किया। यह दौरा बजट सत्र के समापन के बाद हुआ। मुकेश अग्निहोत्री ने इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर से मुलाकात की और उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली। बंबर ठाकुर हाल ही में आईजीएमसी में...
हिमाचल डेस्क। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आईजीएमसी का दौरा किया। यह दौरा बजट सत्र के समापन के बाद हुआ। मुकेश अग्निहोत्री ने इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर से मुलाकात की और उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली। बंबर ठाकुर हाल ही में आईजीएमसी में भर्ती हुए थे।
इस दौरान, मुकेश अग्निहोत्री के साथ कई अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे। उन्होंने बंबर ठाकुर की सेहत के बारे में डॉक्टरों से जानकारी ली और उन्हें जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं।
आईजीएमसी पहुंचने के बाद, उपमुख्यमंत्री ने अस्पताल में चल रहे इलाज की स्थिति का भी जायजा लिया। अस्पताल प्रशासन से बातचीत की और यहां की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए विचार-विमर्श किया।