पैट्रोल पंप में तोड़फोड़, 2 युवकों पर मुकद्दमा दर्ज

Edited By Kaku Chauhan, Updated: 05 Dec, 2020 06:22 PM

demolition of petrol pump two youths sued

पुलिस थाना चुवाड़ी में दो युवकों के खिलाफ पैट्रोल पंप पर तोड़फोड़ करने पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार शनिवार देर रात दो युवकों ने चुवाड़ी के त्रिमथ स्थित पैट्रोल पंप में हंगामा किया तथा तोडफ़ोड़ की। उस वक्त पंप कर्मी सोए...

चुवाड़ी (पुनीत): पुलिस थाना चुवाड़ी में दो युवकों के खिलाफ पैट्रोल पंप पर तोड़फोड़ करने पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार शनिवार देर रात दो युवकों ने चुवाड़ी के त्रिमथ स्थित पैट्रोल पंप में हंगामा किया तथा तोड़फोड़ की। उस वक्त पंप कर्मी सोए हुए थे। बाद में मालिक को सूचना देने के बाद पैट्रोल पंप पर खड़ी की गई बाईक से दोनों युवकों की पहचान हो पाई। पुलिस थाना चुवाड़ी में दोनों युवकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 451 तथा 427 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि एसपी अरूल कुमार ने की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!