मायके जा रही महिला के साथ हुआ हादसा, ऐसे मिली दर्दनाक मौत

Edited By Vijay, Updated: 26 Mar, 2020 10:58 PM

death of woman in salooni

सलूणी उपमंडल की ग्राम पंचायत सूरी में ढांक से गिरकर एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान सिया पत्नी स्व. चंदू राम निवासी गांव धरोडी के रूप में हुई है। महिला बुधवार को अपने मायके की ओर जा रही थी।

सलूणी (शक्ति प्रसाद): सलूणी उपमंडल की ग्राम पंचायत सूरी में ढांक से गिरकर एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान सिया पत्नी स्व. चंदू राम निवासी गांव धरोडी के रूप में हुई है। महिला बुधवार को अपने मायके की ओर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में पांव फिसलने के कारण वह गहरी ढांक से नीचे जा गिरी। देर शाम हुई इस घटना का पता वीरवार सुबह उस समय चला जब रास्ते से गुजर रहे लोगों ने उक्त महिला को ढांक में गिरा देखा। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा तथा ढांक से महिला के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। डीएसपी रामकरण राणा ने बताया कि महिला के परिजनों ने मौत को लेकर किसी तरह का संदेह व्यक्त नहीं किया है। पुलिस ने आरंभिक जांच के आधार पर सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। एसडीएम विजय कुमार ने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतका के परिजनों को 10,000 रुपए फौरी राहत राशि प्रदान कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!