चम्बा में कोरोना से 60वीं मौत, 50 वर्षीय महिला ने तोड़ा दम

Edited By Vijay, Updated: 29 Apr, 2021 08:29 PM

death of woman due to corona virus

चम्बा जिले में कोरोना से होने वाली मौतों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में कोरोना संक्रमित एक और महिला की मौत हो गई है। महिला ने जिला कोविड अस्पताल चम्बा में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। इसके बाद जिले में कोरोना से मरने वालों की...

चम्बा (काकू): चम्बा जिले में कोरोना से होने वाली मौतों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में कोरोना संक्रमित एक और महिला की मौत हो गई है। महिला ने जिला कोविड अस्पताल चम्बा में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। इसके बाद जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 60 पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार चम्बा शहर के सपड़ी मोहल्ले की 50 वर्षीय महिला को 24 अप्रैल को शाम करीब 4 बजे जिला कोविड अस्पताल चम्बा में दाखिल किया गया। यहां महिला का उपचार चल रहा था लेकिन बुधवार की रात करीब पौने 8 बजे महिला की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। महिला निमोनिया से भी ग्रसित थी। सीएमओ डॉ. कपिल शर्मा ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जिले में यह 60वीं मौत दर्ज हुई है। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर विकराल रूप ले रही है। लोग एहतियात बरतें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!