आम तोड़ने पेड़ पर चढ़े व्यक्ति के साथ हादसा, ऐसे मिली दर्दनाक मौत

Edited By Vijay, Updated: 25 Jul, 2020 04:21 PM

death of person

ऊना जिला के उपमंडल हरोली के तहत गांव बढेड़ा में पेड़ से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस संदर्भ में पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हरोली (ब्यूरो): ऊना जिला के उपमंडल हरोली के तहत गांव बढेड़ा में पेड़ से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस संदर्भ में पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गांव बढेड़ा में पेड़ से आम तोड़ने के बाद जब गांव बालीवाल निवासी रामलाल (32) पेड़ से नीचे उतर रहा था तो अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिरकर घायल हो गया।

मौके पर मौजूद अन्य लोग तुरंत उसे ऊना अस्पताल ले आए, जहां डॉक्टर ने उसे पीजीआई रैफर कर दिया गया लेकिन पीजीआई जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पंडोगा पुलिस चौकी प्रभारी रविन्द्र कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में मौत का शिकार हुए व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!