हिमाचल के बहुचर्चित हैड कांस्टेबल मनोज ठाकुर की 9 वर्षीय बेटी का निधन

Edited By Vijay, Updated: 12 Nov, 2020 08:18 PM

death of daughter of head constable manoj thakur

हिमाचल पुलिस के बहुचर्चित हैड कांस्टेबल मनोज ठाकुर की 9 साल की बेटी का निधन हुआ है। वह बीते कुछ समय से बीमार चल रही थी। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में 9 साल की मासूम ने दम तोड़ दिया है। वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक जीवानंद चौहान ने मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि...

मंडी (पुरुषोत्तम): हिमाचल पुलिस के बहुचर्चित हैड कांस्टेबल मनोज ठाकुर की 9 साल की बेटी का निधन हुआ है। वह बीते कुछ समय से बीमार चल रही थी। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में 9 साल की मासूम ने दम तोड़ दिया है। वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक जीवानंद चौहान ने मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि एहतियातन बेटी का कोविड टैस्ट भी हुआ लेकिन उसमें रिपोर्ट नैगेटिव ही आई है। बता दें कि मनोज की 3 बेटियां हैं। मनोज सरकाघाट के कठोगन से संबंध रखते हैं।

कुछ साल पहले हैड कांस्टेबल मनोज की एक कविता ‘‘कश्मीर तो होगा लेकिन पाकिस्तान नहीं’’, वायरल हुई थी। इसके बाद मनोज को पाकिस्तान से धमकियां भी मिलीं थीं। बताया गया है कि मनोज ठाकुर की बच्ची पहले से ही बीमारी से जूझ रही थी। उसका हर महीने खून बदला जाता था। बीमारी के चलते ही उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। बच्ची को सांस लेने में भी परेशानी थी। दुखद खबर के बाद हैड कांस्टेबल के प्रशंसकों में शोक की लहर है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!