पंजाब में दर्दनाक सड़क हादसा : हिमाचल के जवान सहित 3 की मौत, 2 घायल

Edited By Vijay, Updated: 28 Nov, 2019 06:41 PM

death of 3 including soldier of himachal

पंजाब में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 3 जवानों की मौत हो गई जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा पशु को बचाने के चक्कर में हुआ। हादसे में मारे गए जवानों में से एक जवान हिमाचल प्रदेश के विधानसभा फतेहपुर की पंचायत गुरियाल से ताल्लुक रखता है।

फतेहपुर (ब्यूरो): पंजाब में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 3 जवानों की मौत हो गई जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा पशु को बचाने के चक्कर में हुआ। हादसे में मारे गए जवानों में से एक जवान हिमाचल प्रदेश के विधानसभा फतेहपुर की पंचायत गुरियाल से ताल्लुक रखता है। बताया जा रहा है कि मुक्तसर के मलोट में गांव कर्मगढ़ के पास एक बेसहारा पशु को बचाने के चक्कर सैन्य एम्बुलैंस एक ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना भयंकर था कि टक्कर के बाद एम्बुलैंस के परखच्चे उड़ गए, जिसके चलते एम्बुलैंस में सवार 3 जवानों की मौत हो गई।

मृतकों में सूबेदार जीतपाल, नायब सूबेदार अजीत सिंह तथा नायक सर्वानंद पांडियन शामिल हैं जबकि कांस्टेबल दविंद्र सिंह व डीएस पाल घायल हुए हैं। हादसे में मारे गए सूबेदार जीतपाल (डोगरा रैजीमैंट) पुत्र तुलसी राम गांव गारन पंचायत गुरियाल, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा से ताल्लुक रखते थे। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि सैन्य एम्बुलैंस अबोहर छावनी से बठिंडा जा रही थी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। वहीं पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि जिस पशु को बचाने के चक्कर में टक्कर हुई है, उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!