भयानक हादसा: पिकअप-स्कूटी की टक्कर में 2 घराें के बुझे चिराग, आरोपी चालक गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 24 Feb, 2026 11:15 AM

death of 2 youths in road accident

ऊना जिले के उपमंडल गगरेट के तहत आने वाले संघनई गांव में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो घरों के चिराग बुझा दिए। एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई।

गगरेट (बृज): ऊना जिले के उपमंडल गगरेट के तहत आने वाले संघनई गांव में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो घरों के चिराग बुझा दिए। एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार हादसा बीती रात पेश आया है। मृतकों की पहचान साहिब सिंह पुत्र गुरनाम सिंह निवासी वार्ड नंबर-4 (संघनई) और ईलम दीन पुत्र सुल्तान मुहम्मद, निवासी वार्ड नंबर 2 (संघनई) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक अपनी स्कूटी पर जा रहे थे, तभी मिट्ठू पुत्र दिल मोहम्मद द्वारा चलाई जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने बाद में हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ऊना भिजवाया है, वहीं प्रत्यक्षदर्शी के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!