जाहू में ट्रक की चपेट में आया बिलासपुर का करतार, मौके पर मौत

Edited By Vijay, Updated: 25 Nov, 2020 10:30 PM

death due to came in grip of truck

उपमंडल भोरंज के कस्बे जाहू में मंगलवार शाम एक व्यक्ति की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। मंगलवार शाम करीब 8 बजे करतार सिंह (48) पुत्र जय सिंह निवासी देहरा (बिलासपुर) जाहू में ही लेबर का काम करता था और गत शाम घर जाने की तैयारी कर ही रहा था कि...

भोरंज (रवि): उपमंडल भोरंज के कस्बे जाहू में मंगलवार शाम एक व्यक्ति की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। मंगलवार शाम करीब 8 बजे करतार सिंह (48) पुत्र जय सिंह निवासी देहरा (बिलासपुर) जाहू में ही लेबर का काम करता था और गत शाम घर जाने की तैयारी कर ही रहा था कि अचानक ट्रक की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को अपने कब्जे में लेकर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस बारे थाना प्रभारी भोरंज सीआर चौधरी का कहना है कि जाहू में ट्रक की टक्कर लगने से व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!