Edited By Punjab Kesari, Updated: 16 Oct, 2017 06:45 PM
गौंदपुर बनेहड़ा में हुए अग्निकांड में एक प्रवासी मजदूर की झुग्गी जलकर राख हो गई है। जानकारी के मुताबिक गौंदपुर बनेहड़ा गांव में बालकृष्ण साहनी पुत्र किरण साहनी निवासी दरभंगा बिहार की झुग्गी में दोपहर उस समय अचानक आग भड़क गई जब परिवार के सदस्य...
दौलतपुर चौक : गौंदपुर बनेहड़ा में हुए अग्निकांड में एक प्रवासी मजदूर की झुग्गी जलकर राख हो गई है। जानकारी के मुताबिक गौंदपुर बनेहड़ा गांव में बालकृष्ण साहनी पुत्र किरण साहनी निवासी दरभंगा बिहार की झुग्गी में दोपहर उस समय अचानक आग भड़क गई जब परिवार के सदस्य दिहाड़ी पर गए हुए थे। आग की इस घटना में बालकृष्ण साहनी की झुग्गी में रखे करीब 5,000 रुपए, मोबाइल फोन, वस्त्र व अनाज सहित अन्य सारा सामान जलकर राख हो गया। झुग्गी में भड़की आग को देखकर स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाकर अन्य खड़पोश झुग्गियों को आग की चपेट में आने से बचा लिया। झुग्गी में आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। गौंदपुर बनेहड़ा ग्राम पंचायत प्रधान राजेन्द्र सिंह ने बताया कि इस आग की घटना में प्रवासी मजदूर बालकृष्ण साहनी का सारा सामान जलकर राख हो गया है। उन्होंने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग उठाई है।