Kangra: हिमाचल की बहू ने राफेल में राष्ट्रपति संग भरी उड़ान, पाकिस्तान के झूठ का किया पर्दाफाश

Edited By Vijay, Updated: 30 Oct, 2025 09:50 PM

daughter in law of himachal flies with president in rafale exposes lies of pak

देश की इकलाैती महिला राफेल पायलट फ्लाइट लैफ्टिनैंट शिवांगी सिंह ने एक बार फिर पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ फाइटर जेट में उड़ान भरकर उन्होंने न केवल एक नया कीर्तिमान स्थापित किया, बल्कि...

डरोह (अजय): देश की इकलाैती महिला राफेल पायलट फ्लाइट लैफ्टिनैंट शिवांगी सिंह ने एक बार फिर पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ फाइटर जेट में उड़ान भरकर उन्होंने न केवल एक नया कीर्तिमान स्थापित किया, बल्कि पाकिस्तान द्वारा फैलाए जा रहे झूठ का भी पर्दाफाश किया। शिवांगी ने राष्ट्रपति के साथ अंबाला एयरबेस से लगभग 35 मिनट तक 700 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरी। यह उड़ान पाकिस्तान के उस झूठे दावे का करारा जवाब थी, जिसमें उसने "ऑप्रेशन सिंदूर" के दौरान भारतीय महिला पायलट को पकड़ने का दावा किया था। राष्ट्रपति की उपस्थिति में इस उड़ान ने उन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया और देश को एकता का संदेश दिया है।
PunjabKesari

डरोह के कस्बा गांव निवासी आकिल शर्मा से हुआ है विवाह
फ्लाइट लैफ्टिनैंट शिवांगी सिंह का विवाह पिछले साल दिसम्बर में हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के अंतर्गत आते डरोह के कस्बा गांव निवासी और वायुसेना में पायलट आकिल शर्मा से हुआ है। मूल रूप से वाराणसी (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली शिवांगी और आकिल दोनों की पारिवारिक पृष्ठभूमि सेना से जुड़ी है। शिवांगी को जहां अपने नाना से प्रेरणा मिली, वहीं आकिल अपने दादा ज्ञान चंद शर्मा (डोगरा रेजिमेंट) और पिता सुनील कुमार (सिग्नल कोर) से प्रभावित हुए।
PunjabKesari

उपलब्धियों भरा है शिवांगी का करियर
शिवांगी को 2017 में महिला फाइटर पायलट के दूसरे बैच में कमीशन मिला था। मिग-21 बाइसन जेट उड़ाने के बाद, 2020 में उनका चयन राफेल के लिए हुआ, और वह यह कारनामा करने वाली देश की इकलौती महिला पायलट बनीं। वह विंग कमांडर अभिनंदन के साथ पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने वाले मिशन का भी हिस्सा रही हैं। वर्तमान में वह अंबाला में वायुसेना की प्रतिष्ठित 17वीं स्क्वाड्रन 'गोल्डन ऐरोज' का हिस्सा हैं। शिवांगी की इस सफलता ने उन्हें देश के युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत बना दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!