Edited By Vijay, Updated: 24 Aug, 2023 09:41 PM

पौंग बांध से ब्यास नदी में पानी छोड़ने के लिए शाहनहर बैराज के नीचे 52 गेट बनाए गए हैं। इन गेटों के माध्यम से ब्यास नदी में पौंग डैम का पानी छोड़ा जाता है। अब पानी को कुछ हद तक ब्यास नदी में छोड़ना बंद कर दिया गया है।
ठाकुरद्वारा (गगन): पौंग बांध से ब्यास नदी में पानी छोड़ने के लिए शाहनहर बैराज के नीचे 52 गेट बनाए गए हैं। इन गेटों के माध्यम से ब्यास नदी में पौंग डैम का पानी छोड़ा जाता है। अब पानी को कुछ हद तक ब्यास नदी में छोड़ना बंद कर दिया गया है। पानी कम होने से पौंग डैम से ब्यास नदी में बह कर आई बड़ी-बड़ी मछलियां दिखाई देने लगी हैं तो वहीं इन मछलियों को पकड़ना भी अब खतरे से खाली नहीं रहा है। पानी कम होते ही वीरवार को 52 गेट के नीचे ब्यास नदी में एक मगरमच्छ देखा गया। इसके बाद ब्यास नदी के किनारे खतरा बढ़ गया है। ज्ञात रहे कि 3-4 वर्ष पहले भी मिलवां के पास ब्यास नदी में एक मगरमच्छ देखा गया था, जिसे प्रशासन ने ड्रोन के सहारे काबू करने का प्रयत्न किया था लेकिन उसके बाद मगरमच्छ फिर से दिखाई नहीं दिया था। अब दोबारा मगरमच्छ दिखाई देने से लोगों ने प्रशासन से इस दिशा में उचित कदम उठाने की मांग की है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here