सोलन नगर निगम पर कांग्रेस का कब्जा, 9 सीटों पर हासिल की जीत

Edited By Vijay, Updated: 07 Apr, 2021 11:55 PM

congress takes over solan municipal corporation

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में हुए नगर निगम के चुनावों में कांग्रेस ने अपना परचम लहरा दिया है। कांग्रेस ने यहां 9 सीटों पर कब्जा जमाया है, वहीं भाजपा को यहां केवल 7 सीटों पर जीत मिली है जबकि एक सीट आजाद उम्मीदवार ने जीती है। इस तरह से सोलन में बनी...

सोलन (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में हुए नगर निगम के चुनावों में कांग्रेस ने अपना परचम लहरा दिया है। कांग्रेस ने यहां 9 सीटों पर कब्जा जमाया है, वहीं भाजपा को यहां केवल 7 सीटों पर जीत मिली है जबकि एक सीट आजाद उम्मीदवार ने जीती है। इस तरह से सोलन में बनी पहली नगर निगम में पहला महापौर व उपमहापौर कांग्रेस का होगा। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर-1 से आजाद उम्मीदवार मनीष कुमार, वार्ड नंबर-2 से भाजपा समर्थित सुषमा शर्मा, वार्ड नंबर-3 से भाजपा समर्थित रजनी, वार्ड नंबर-4 से कांग्रेस समर्थित संगीता ठाकुर, वार्ड नंबर-5 से भाजपा समर्थित कुलभूषण गुप्ता, वार्ड नंबर-6 से भाजपा समर्थित रेखा साहनी, वार्ड नंबर-7 से कांग्रेस समर्थित पूजा, वार्ड नंबर-8 से कांग्रेस समर्थित पूनम ग्रोवर, वार्ड नंबर-9 से भाजपा समर्थित शैलेन्द्र गुप्ता, वार्ड नंबर-10 से कांग्रेस समर्थित ईशा पराशर, वार्ड नंबर-11 से कांग्रेस समर्थित अभय शर्मा, वार्ड नंबर-12 से कांग्रेस समर्थित ऊषा शर्मा, वार्ड नंबर-13 से भाजपा समर्थित मीरा आंनद, वार्ड नंबर-14 से कांग्रेस समर्थित राजीव कुमार, वार्ड नंबर-15 से कांग्रेस समर्थित संतोष ठाकुर, वार्ड नंबर-16 से भाजपा समर्थित सीमा व वार्ड नंबर-17 से कांग्रेस समर्थित सरदार सिंह ठाकुर ने जीत दर्ज की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!