हिमाचल में भाजपा नेताओं के सिर चढ़कर बोल रहा सत्ता का नशा : अभिषेक राणा

Edited By Vijay, Updated: 01 Jul, 2022 04:45 PM

congress leader abhishek rana target on bjp

हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं छठे वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का विरोध करने पहुंचे जिला अध्यक्ष और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से मारपीट की और उन्हें धमकाया भी।

हमीरपुर (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं छठे वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का विरोध करने पहुंचे जिला अध्यक्ष और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से मारपीट की और उन्हें धमकाया भी। सत्ता के गुरूर में किया गया दुर्व्यवहार और 'जिंदा गाड़ दूंगा' जैसे शब्दों का प्रयोग निंदनीय है। यह बात हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया अध्यक्ष एवं प्रवक्ता अभिषेक राणा ने कही।

अभिषेक ने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराने का अधिकार है, फिर चाहे विरोध मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री के खिलाफ ही क्यों न हो। ऊना में प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतपाल सत्ती और उनके कार्यकर्ताओं ने जो किया वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जनता की समस्याओं को सुनना तो दूर की बात है, वे गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। सच में सत्ता का नशा भाजपा नेताओं के सिर चढ़कर बोल रहा है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!