जलाड़ी-फतेहपुर मार्ग पर जीप-बाइक में टक्कर, एक की मौके पर मौत

Edited By Vijay, Updated: 19 Feb, 2021 05:30 PM

collision between jeep and bike death of one

थाना क्षेत्र नादौन के तहत जलाड़ी-फतेहपुर मार्ग पर जीप और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। बाइक सवार की मौत के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। थाना प्रभारी नीरज राणा ने बताया कि सुरजीत कुमार (44) निवासी भूम्पल बाइक पर अपने घर...

नादौन (जैन): थाना क्षेत्र नादौन के तहत जलाड़ी-फतेहपुर मार्ग पर जीप और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। बाइक सवार की मौत के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। थाना प्रभारी नीरज राणा ने बताया कि सुरजीत कुमार (44) निवासी भूम्पल बाइक पर अपने घर से नादौन की ओर आ रहा था कि रास्ते में विपरीत दिशा से आ रही जीप के साथ उसकी बाइक की टक्कर हो गई, जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, भूम्पल पंचायत प्रधान सुशील शीलू ने बताया कि मृतक गरीब परिवार से संबंध रखता है। उन्होंने प्रशासन से परिवार को आर्थिक सहायता करने की मांग की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!