सीएम सुक्खू ने UAE के प्रवासी हिमाचलियों को दिया हरित क्षेत्रों में निवेश का न्यौता

Edited By Vijay, Updated: 28 Sep, 2023 10:10 PM

cm sukhvinder singh

मानसून के कारण आई प्राकृतिक आपदा के बाद हालात सुधरने के बाद राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश में निवेश की संभावनाओं को तलाशने में जुट गई है। इस कड़ी के तहत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में प्रवासी हिमाचलियों को पर्यटन, हरित...

शिमला (कुलदीप): मानसून के कारण आई प्राकृतिक आपदा के बाद हालात सुधरने के बाद राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश में निवेश की संभावनाओं को तलाशने में जुट गई है। इस कड़ी के तहत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में प्रवासी हिमाचलियों को पर्यटन, हरित हाईड्रोजन, खाद्य प्रसंस्करण, सूचना एवं प्रौद्योगिकी और सौर ऊर्जा सहित विभिन्न हरित क्षेत्रों में निवेश का न्यौता दिया है। मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से यूएई में प्रवासी हिमाचलियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि राज्य की प्रगति में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है तथा राज्य सरकार इसके लिए उनको हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले राज्य के लोगों की सराहना करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश उनका घर है और यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। राज्य सरकार ने कांगड़ा जिला को प्रदेश की पर्यटन राजधानी बनाने का निर्णय लिया है, जिसके लिए ढांचागत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। सरकार कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तार, जिले में हैलीपोर्ट की स्थापना और पर्यटकों की सुविधा के लिए सड़कों का सुधार कर रही है।

4 वर्षों में आत्मनिर्भर बनेगा हिमाचल
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक बार फिर दोहराया कि हिमाचल प्रदेश आगामी 4 वर्ष में एक आत्मनिर्भर राज्य और अगले दशक के भीतर देश के सबसे समृद्ध राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा। सरकार चिकित्सा महाविद्यालयों में रोबोटिक सर्जरी की शुरूआत के अलावा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से राजीव गांधी डे-बोॄडग स्कूल खोलकर स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित करने, ई-बस, ई-ट्रक और ई-टैक्सी की खरीद के लिए 50 फीसदी सबसिडी प्रदान की जा रही है।

हिमाचल समुदाय ने दिया 11 लाख का योगदान
संयुक्त अरब अमीरात के हिमाचली समुदाय के लोगों ने मुख्यमंत्री को आपदा राहत कोष के लिए 11 लाख रुपए का चैक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से निकट भविष्य में दुबई आने का आग्रह किया, जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान तथा एनआरआई यूएई के प्रतिनिधि मुनीष गुप्ता सहित अन्य गण्यमान्य व्यक्ति इस अवसर पर मौजूद थे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!