दिल्ली दौरे से लौटे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह, हिमाचल भवन चंडीगढ़ में रुके

Edited By Vijay, Updated: 06 Aug, 2023 10:07 PM

cm sukhvinder singh

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह अपने दिल्ली दौरे से वापस लौट आए हैं। हालांकि खराब मौसम के कारण वह रविवार को हिमाचल भवन चंडीगढ़ में रुके। अब उनके सोमवार को शिमला पहुंचने की संभावना है।

शिमला (कुलदीप): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह अपने दिल्ली दौरे से वापस लौट आए हैं। हालांकि खराब मौसम के कारण वह रविवार को हिमाचल भवन चंडीगढ़ में रुके। अब उनके सोमवार को शिमला पहुंचने की संभावना है। शिमला पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री यहां कुछ कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे तथा अधिकारियों से विभिन्न विभागीय विषयों को लेकर मंत्रणा करेंगे। दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एवं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला सहित अन्य नेताओं से मुलाकात की। केंद्र सरकार से जहां उन्होंने बरसात के कारण आई आपदा से निपटने के लिए उदार वित्तीय मदद मांगी, वहीं अपनी पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं से लोकसभा चुनाव से पहले संभावित मंत्रिमंडल विस्तार तथा सत्ता-संगठन से जुड़े विषयों पर मुलाकात की। अब केंद्र सरकार की तरफ से प्रदेश को बरसात के कारण आई आपदा से निपटने के लिए शीघ्र राहत राशि जारी होने की संभावना है। इससे प्रदेश में राहत एवं बचाव कार्यों को गति देने के अलावा आपदा से प्रभावित लोगों को उचित मदद प्रदान की जा सकेगी।

मुख्यमंत्री से मिलेगा भाजपा विधायक दल
शिमला पहुंचने के बाद भाजपा विधायक दल नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा। इस दौरान भाजपा विधायकों की तरफ से 1 माह के वेतन के चैक मुख्यमंत्री को सौंपे जाएंगे। यह राशि बरसात के कारण आई आपदा से निपटने पर खर्च होगी। इससे पहले कांग्रेस विधायक दल पहले ही अपने 1 माह का वेतन आपदा से निपटने के लिए देने की घोषणा कर चुका है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!