मुख्यमंत्री के चहेते बबलू पंडित बने इंटक के राष्ट्रीय सचिव

Edited By Vijay, Updated: 04 Aug, 2023 08:23 PM

cm s favourite bablu pandit appointed intuc national secretary

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (युवा इंटक) के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव मनोहर लाल उर्फ बबलू पंडित की नियुक्ति के बाद उनके पैतृक स्थान बद्दी में खुशी की लहर है। उनके आवास पर स्थानीय लोगों सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों द्वारा बधाई देने वालों का...

शिमला (ब्यूरो): राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (युवा इंटक) के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव मनोहर लाल उर्फ बबलू पंडित की नियुक्ति के बाद उनके पैतृक स्थान बद्दी में खुशी की लहर है। उनके आवास पर स्थानीय लोगों सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों द्वारा बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, वो उसे पूरी ईमानदारी से निभाते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए युवाओं को जोड़ेंगे।

बबलू पंडित वैसे भी अपने गर्म स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। आज भी उनके भाषण में उनकी निर्भीक छवि की झलक दिखाई दी। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों के संगठनों को चेताया कि जो हमारे संगठन को नुक्सान पहुंचाने की कोशिश करेगा उसका उसी अंदाज में जवाब दिया जाएगा। वह मजदूरों को हक दिलाने के लिए आवाज बुलंद करेंगे और मजदूरों का शोषण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

ज्ञात रहे कि बबलू पंडित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के चहेते माने जाते हैं और लंबे समय से इंटक से जुड़े हुए हैं। इसके पूर्व वह हिमाचल प्रदेश के इंटक अध्यक्ष भी रह चुके हैं और बबलू पंडित को निर्भीक छवि के नेता के रूप में देखा जाता है। यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कुमार पांडेय ने उनकी इंटक के प्रति अनुभव, सक्रियता सहित कर्मठता को देखते हुए उक्त पद सौंपा है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!